अयोध्या कर रही आह्वान..

सीतापुर: अयोध्या में 25 नवंबर को धर्मसभा प्रस्तावित है। इसको लेकर आरएसएस, विहिप, विद्यार्थी परिषद, अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:06 PM (IST)
अयोध्या कर रही आह्वान..
अयोध्या कर रही आह्वान..

सीतापुर: अयोध्या में 25 नवंबर को धर्मसभा प्रस्तावित है। इसको लेकर आरएसएस, विहिप, विद्यार्थी परिषद, अधिवक्ता परिषद, किसान संघ, मजदूर संघ, विद्या भारती, सेवा भारती, सक्षम, सीमा जागरण मंच, संस्कार भारती, संस्कृत भारती तैयारियों में जुट गए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं पर स्वयंसेवक बैठकें कर रहे हैं। इसमें स्वयंसेवकों को बताया जा रहा है कि वे गली मोहल्लों में जाकर जनसंपर्क करें और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को अयोध्या ले चलें। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल है। मोबाइल पर कॉलरट्यून भी बज रही है.. अयोध्या करती है आह्वान, ठाठ से कर मंदिर निर्माण खूब गूंज रही है। यह लोगों को खूब भा रही है। इसी तरह के तमाम गीत लोगों के मोबाइल पर ¨रगट्यून के रूप में गूंज रहे हैं। आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख महेश शर्मा कहते हैं कि 25 नवंबर को जिले से 10 हजार लोग अयोध्या कूच करेंगे, इसको लेकर बैठकों का दौर चल रहा है, जनसंपर्क भी किया जा रहा है। विश्व¨हदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपुल ¨सह का भी कहना है कि 25 नवंबर की तैयारियां जोरों पर हैं। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर जाना है।

वाहनों की बु¨कग :

बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण की आवाज को बुलंद करने के लिए कार्यकर्ता बसों के अलावा अपने संसाधनों से भी अयोध्या कूच करेंगे। इसके लिए चौपहिया व बस जैसे बड़े वाहनों की बु¨कग भी चल रही है।

नजर रखी जा रही है विभिन्न संगठन फैजाबाद जाने की तैयारी कर रहे हैं, इसको लेकर नजर रखी जा रही है। शासन के जैसे निर्देश होंगे, उस पर अमल किया जाएगा। खुफिया विभाग को अलर्ट किया गया है।

प्रभाकर चौधरी, एसपी

chat bot
आपका साथी