मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

गोल्हौरा थाना के सेंदुरी गांव के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई है। राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़े देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। उसका नाम पिपरी गांव निवासी 35 वर्षीय महेश मौर्या है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:00 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

सिद्धार्थनगर : गोल्हौरा थाना के सेंदुरी गांव के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई है। राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़े देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। उसका नाम पिपरी गांव निवासी 35 वर्षीय महेश मौर्या है। वह एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था।

सुबह के समय राहगीर ने सड़क के किनारे युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा, कुछ कदम की दूरी पर बाइक पड़ी थी। पुलिस ने युवक के स्वजन को सूचना दी। लोगों ने बताया कि वह गुरुवार को घर से निकले थे। एसओ गोल्हौरा अनिल कुमार पांडेय ने बताया की शायद बाइक अनियंत्रित होने से वह रोड पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगी है। मार्ग दुर्घटना में दो किशोर की मौत डुमरियागंज : डुमरियागंज- रुधौली मार्ग पर अज्ञात कार ने सेंवई खाकर लौट रहे दो किशोरों को बुरी तरह रौंद दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया। अचानक हुई घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।

शुक्रवार को इमरान उम्र पुत्र अब्दुल कासिम निवासी भारतभारी व अरमान पुत्र नुरुलहुदा निवासी तिघरा घाट वर्तमान निवास भारत भारी पैशन बाइक से परसा इमाद गांव में ईद की सेंवई खाने गए थे। वहां से लौटते समय अमौना- परसा के बीच तेज रफ्तार आ रही कार जो रुधौली की तरफ जाती बताई जा रही है, इन लोगों को दुर्घटनाग्रस्त करते हुए तेजी से निकल गई। दुर्घटना में अरमान की मौके पर मौत हो गई, जबकि इमरान को काफी चोट आई। सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले गए। जहां डाक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने इमरान को भी मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में त्योहार के दिन हुई इस दुर्घटना से लोग मर्माहत हैं। मृतकों के घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

chat bot
आपका साथी