कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उप्र के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो चुकी है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। कोरोना संक्रमण से हजारों लोगों ने जान गंवाई है। यदि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं होती तो शायद इतने लोगों को जान नहीं गंवाना पड़ता।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:32 PM (IST)
कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सिद्धार्थनगर: कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर रविवार को बैठक की गई। गांव- गांव जाकर पार्टी की नीतियों को बताने का फैसला लिया गया। 2022 में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करने पर जोर दिया गया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पाटी की सरकार बनेगी। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उप्र के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो चुकी है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। कोरोना संक्रमण से हजारों लोगों ने जान गंवाई है। यदि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं होती तो शायद इतने लोगों को जान नहीं गंवाना पड़ता। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी के कार्यों को गांव- गांव जाकर बताने का कार्य करें। भाजपा सरकार की नाकामियों को भी जनता के बीच उजागर करें।पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार की विदाई लगभग तय है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूत सरकार बनना भी तय है। प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। आने वाला समय निश्चित रूप से पार्टी का ही होगा। प्रदेश सचिव सच्चिदानन्द पाण्डेय, ठाकुर प्रसाद तिवारी, डा. चंद्रेश उपाध्याय, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, अभिनय राय, डा. अरविन्द शुक्ला, हमीदुल्लाह चौधरी, देवेन्द्र गुड्डू, अतहर अलीम, अनिल सिंह अन्नू, कैलाश पंछी, रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला, डा. मोहम्मद वासिफ, डा. नादिर सलाम, राजन श्रीवास्तव, कृष्ण बहादुर सिंह, दीपक यदुवंशी, अमजद खान, डा. रमेश चौधरी, दिनेश वर्मा, सादिक अहमद, मोबीन खान, वंशनाथ धर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी