पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : हरीश द्विवेदी

बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के रीढ़ होते हैं। इन्हीं के बदौलत सरकार का गठन होता है। इस बार भी इन्हीं की बदौलत पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जाएगी। मंडल अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी व पन्ना प्रमुख मिलकर त्रिदेव का गठन करें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 10:12 PM (IST)
पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : हरीश द्विवेदी
पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : हरीश द्विवेदी

सिद्धार्थनगर : बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के रीढ़ होते हैं। इन्हीं के बदौलत सरकार का गठन होता है। इस बार भी इन्हीं की बदौलत पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जाएगी। मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी व पन्ना प्रमुख मिलकर त्रिदेव का गठन करें। भाजपा अनुशासित पार्टी है, पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से अनुशासन का पालन करते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने के लिए हर बूथ पर कार्यकर्ता को मेहनत करना होगा। तभी प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनेगी।

सांसद हरीश द्विवेदी बुधवार को नगर पालिका सभागार में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। साथ ही वह शोहरतगढ़ के शिवबाबा मंदिर में वहां के कार्यकर्ताओं से भी वार्ता की। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वोट को सहेजने के लिए कहा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से लगने के लिए निर्देशित किया।

राष्ट्रीय मंत्री व सांसद बस्ती ने कहा कि भाजपा की नीतियों से विपक्षी दल सहम गया है इसलिए वह जनता में भ्रम फैला रहें है। इनकी हर मंशा को विफल करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र को दिलाए।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष गोविद माधव, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, कन्हैया पासवान, लालजी त्रिपाठी, विपिन सिंह, तेज विश्वकर्मा, सबलू साहनी, मधुसूदन अग्रहरि, नीतेश पांडेय, दीपक मौर्या, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, दीपेंद्र चौधरी, बिदुमती मिश्रा, श्यामसुंदर मित्तल, फतेह बहादुर सिंह, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ में हुई बैठक का संचालन विनीत कमलापुरी ने किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, विधानसभा प्रभारी अभयपाल सिंह, रविद्र कुमार वर्मा मौजूद रहे। पूर्वांचल के विकास में अहम होगा गोरखपुर फर्टीलाइजर सिद्धार्थनगर : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती लोक सभा सांसद हरीश द्विवेदी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कामकाजी बैठक की। इसमें सरकार की योजनाओं व उसके क्रियान्वयन की निगरानी के साथ लोगों के बीच उसे बताने पर जोर दिया गया। लोगों से सांसद ने कहा कि आगामी सात दिसंबर को गोरखपुर में फर्टीलाइजर व एम्स के उद्घाटन में आ रहे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या लेकर पहुंचे। क्यों कि फर्टीलाइजर पूर्वांचल के विकास का एक महत्वपूर्ण प्रोजक्ट है जिसका आभार कार्यक्रम स्थल से भारी संख्या में प्रधान मंत्री को हमें ज्ञापित करना चाहिए। फर्टीलाइजर पूर्वांचल के विकास व वह मील का पत्थर है जो पूरे प्रदेश को आइना दिखाएगा। कार्यक्रम में राजकुमार अभय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष गोविद माधव ने भी संबोधित किया। विपिन सिंह, विजय कांत चतुर्वेदी, गौरी शंकर अग्रहरी, आनंद मणि त्रिपाठी, जिला संयोजक आईटी सेल निखिल सिंह, फतेह बहादुर सिंह, कन्हैया पासवान, जगजीवन गोंड सुभाष मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा जोगी बाबा, अभिषेक त्रिपाठी, उद्भव सिंह, सौरभ पांडेय, विश्वनाथ पांडे सहित सभी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी