मोहाना थाने में खुला महिला हेल्प डेस्क

शनिवार को मोहाना थाना में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क गेट एवं थाना परिसर में आरसीसी रोड का लोकार्पण किया। तथा क्षेत्र के भुलई राधेश्याम मजहर हुसैन सहित 100 ग्राम प्रहरियों को कम्बल वितरित किया। उन्होंने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रहरियों को सजग रहने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:51 PM (IST)
मोहाना थाने में खुला महिला हेल्प डेस्क
मोहाना थाने में खुला महिला हेल्प डेस्क

सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने शनिवार को मोहाना थाना में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क, गेट एवं थाना परिसर में आरसीसी रोड का लोकार्पण किया। तथा क्षेत्र के भुलई, राधेश्याम, मजहर हुसैन सहित 100 ग्राम प्रहरियों को कम्बल वितरित किया। उन्होंने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रहरियों को सजग रहने को कहा। जिससे कि किसी भी प्रकार के छोटे वादों का भी निस्तारण आसानी से किया जा सके। इसके लिए उन्होंने प्रहरियों को आवश्यक सुझाव व टिप्स भी दिया। सीओ सदर व थानाध्यक्ष के साथ भ्रमण के दौरान परिसर व शस्त्रागार, लेखागार आदि जगहों की सफाई का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे ने पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान ओपी तिवारी, खुशबू सिंह, अनुप्रिया वर्मा, गीतांजलि आदि मौजूद रहीं। जनजागरण शोभायात्रा को लेकर बनाई गई रणनीति सिद्धार्थनगर : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर जनजागरण शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पूजा-अर्चना के उपरांत यात्रा निकाली जाएगी जो कस्बे में भ्रमण करेगी। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने बैठक के माध्यम से कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए सफलता की रणनीति तैयार की तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में आरएसएस के सभाजीत ने कहा कि यह राष्ट्र के गौरव की बात है। काफी लंबी लड़ाई के बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। मंदिर निर्माण के लिए जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस कड़ी में 27 जनवरी को इटवा नगर में यह यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम कृपाल चौधरी ने कि यह ऐतिहासिक क्षण है, इसकी तैयारी में सभी लोग पूरी ताकत से जुट जाएं। जिला मंत्री कृष्ण मिश्रा ने कहा कि यात्रा में मर्यादा पुरूषोत्तम राम के चित्र को वाहन पर सजाने तथा भगवा पताका आदि के लिए जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है, वह अभी से इस कार्य में लग जाए। जिससे समय रहते तैयारी पूर्ण हो सके। सेक्टर प्रमुख विकास जायसवाल ने कहा कि यात्रा को लेकर युवाओं के साथ हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। निश्चित ही जनजागरण शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिला मंत्री अजय गुप्ता, कृष्ण मुरारी, मंडल अध्यक्ष दीप नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी