पोषण वाटिका के प्रति जागरूक हों महिलाएं

गोसाईगंज गांव में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा ने चौपाल लगाई। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं पर चर्चा हुई। पात्रों तक योजना का लाभ पहुंचे इसकी रूपरेखा तैयार की। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि जब सोच इमानदार होती है तो काम भी दमदार होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM (IST)
पोषण वाटिका के प्रति जागरूक हों महिलाएं
पोषण वाटिका के प्रति जागरूक हों महिलाएं

सिद्धार्थनगर : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना पर महिला किसान दिवस मनाया गया। इस बीच महिलाओं को आत्म निर्भर बनने पर जो दिया गया। मुख्य रूप से पोषण वाटिका के प्रति उन्हें जागरूक किया गया।

वरिष्ठ विशेषज्ञ डा. डीपी सिंह ने महिलाओं को खेती में हो रही तकनीकी जानकारी से अवगत कराया गया। साथ ही कृषि में महिलाओं के योगदान की भागीदारी पर भी जानकारी दी। महिला विशेषज्ञ नीलम सिंह ने कृषक महिलाओं को अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए घर के आसपास पोषण वाटिका स्थापित कर मौसमी सब्जियों को जैविक विधि से उगाने पर जोर दिया। कहा कि ताजी सब्जी से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि ये रोजगार का साधन भी बनेगा। बाजार से महंगी सब्जियों पर होने वाले खर्च से भी बचा जा सकता है। डा. एसएन सिंह ने रबी मौसम में लगाने वाली सब्जियों की पौध के बारे बताया तथा केंद्र पर उपलब्ध सब्जियों के पौधे के बारे में सभी को अवगत कराया। डा. एस के मिश्र ने खेती में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा की। कहा कि सब्जी ऐसी खेती है जो कम जगह और कम पैसे में की जा सकती है, इससे ताजी सब्जियां उपलब्ध मिलेंगी, आमदनी भी बढ़ेगी।

मंजू, गुड़िया, तारा वर्मा, आरती, मुन्नी देवी, महिमा, अफसाना, करिश्मा आदि प्रगतिशील किसान महिलाएं मौजूद रहीं।

किसानों के लिए वरदान है सम्मान निधि

गोसाईगंज गांव में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा ने चौपाल लगाई। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं पर चर्चा हुई। पात्रों तक योजना का लाभ पहुंचे, इसकी रूपरेखा तैयार की। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि जब सोच इमानदार होती है तो काम भी दमदार होता है। वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश सबसे तेजी से उभरते अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में पहचान बनाया है। विकास के मामले में सबसे पीछे रहने वाला यह प्रदेश अब देश में सबसे अगले पायदान पर खड़ा हो गया है। बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। अभी तक किसान अपनी फसल औने-पौने दाम पर बिचौलियों के हाथ बेचने के लिए मजबूर था। अब क्षेत्र में कई क्रय केंद्र बनाए गए हैं जिनके माध्यम से किसान अपनी फसलों को सरकारी मूल्य पर बेच सकते हैं। यह रकम सीधे उनके खातों में पहुंच रही है। नितेश पांडेय, विवेक गोस्वामी, अमित उपाध्याय, दीनदयाल चौधरी, धर्मेद्र गुप्ता, दूधनाथ यादव, रामस्वरूप गोस्वामी, हरिशंकर तिवारी, लक्ष्मण चौरसिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी