गांवों में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान

असामाजिक तत्वों से दूर रहने की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 11:39 PM (IST)
गांवों में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान
गांवों में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान

सिद्धार्थनगर : नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की तरफ से बांसी क्षेत्र के कई गांव में महिला जागरूकता अभियान बुधवार को चलाया गया। जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के गुर बताए गए तथा उन्हें असामाजिक तत्वों से दूर रहने की जानकारी दी गई।

ग्राम पंचायत बसंतपुर के नेटहवा सहित बेलबनवा, कोईलहवा आदि में नारी शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को जागरूक करते हुए नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की जिला अध्यक्ष जया निषाद ने कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक उनका शोषण होता रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक महिला जागरूक हो। अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें, तथा असामाजिक तत्वों से बचने के लिए तत्पर रहे। उन्होंने महिलाओं को आवश्यक हेल्प नंबर नोट कराया तथा कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल करके अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जा सकता है । अपरिचित लोगों पर सहसा विश्वास न करने की सलाह दिया। यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगे व अव्यावहारिक रूप से पेश आए तो तुरंत इसकी सूचना आवश्यक हेल्प नंबरों पर अवश्य दें । सोनमती, चंद्रावती, मुरता देवी, सोनपाती, मुहाना देवी, शिवराजी, करिश्मा, दुर्गावती, शीला, प्रेमा, उषा, झिकी आदि मौजूद रहीं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने घेरा बैंक

सिद्धार्थनगर: नगर क्षेत्र में स्थित यूनियन बैंक की शाखा पर विभिन्न समस्याओं को लेकर स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को घेराव किया। नगवां गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सुबह बैंक पहुंचकर बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि बैंक के जिम्मेदार स्वयं सहायता समूह का सीसीएल खाता खोलने में आनाकानी कर रहे हैं। बैंक की कार्यप्रणाली से सभी परेशान है। इसके लिए प्रतिदिन बैंक शाखा का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही बैंक पर पुलिस पहुंच गई और महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। शाखा प्रबंधक वीके झा ने बताया कि सीसीएल खाता खोलने के लिए आवश्यक कागजात मिलने व कार्यस्थल का भ्रमण व सत्यापन करने के बाद जल्द ही खाता खोल दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी