400 की रिपोर्ट निगेटिव, महिला मिली पॉजिटिव

बुधवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 401 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। 400 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 12 लोग स्वस्थ होकर घर गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:49 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:49 PM (IST)
400 की रिपोर्ट निगेटिव, महिला मिली पॉजिटिव
400 की रिपोर्ट निगेटिव, महिला मिली पॉजिटिव

सिद्धार्थनगर : बुधवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 401 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। 400 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 12 लोग स्वस्थ होकर घर गए। खेसरहा ब्लाक के नसीरगंज गांव निवासी 65 वर्षीय महिला संक्रमित के संपर्क में आने पर पॉजिटिव मिली है। यह जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ सीमा राय ने बताया कि कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 285 हो गई है। अब तक कुल 231 लोग ठीक हो चुके हैं।10 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले के 10 हजार आठ सौ 70 लोगों की जांच हुई है। 9130 लोग निगेटिव मिले हैं। 400 लोगों के नमूने लिए गए है।

chat bot
आपका साथी