संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव

मोहाना थाना क्षेत्र के बरदहवा गांव में बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। महिला का नाम 45 वर्षीय मीना देवी पत्नी शिवशंकर शुक्ला है। स्वजन के अनुसार शिवशंकर शुक्ल परिवार के साथ पंजाब में रह रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:39 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से 
लटका मिला महिला का शव
संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव

सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र के बरदहवा गांव में बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। महिला का नाम 45 वर्षीय मीना देवी पत्नी शिवशंकर शुक्ला है। स्वजन के अनुसार शिवशंकर शुक्ल परिवार के साथ पंजाब में रह रहे थे। एक सप्ताह पूर्व गांव लौट कर आए। पत्नी की तबीयत नहीं ठीक चल रही थी। पंजाब के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। शाम वह कमरे में अकेले थी। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा है। प्रभारी पुलिस चौकी ककरहवा सतीश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

chat bot
आपका साथी