भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

रविवार को तहसील अन्तर्गत सोनहटी चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या का जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के नेता शुभम त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:16 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

सिद्धार्थनगर : रविवार को तहसील अन्तर्गत सोनहटी चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या का जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के नेता शुभम त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

दिन में करीब दो बजे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का आगमन जैसे ही चौराहे पर हुआ, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मनोज मौर्या - ¨जदाबाद, भारतीय जनता पार्टी-¨जदाबाद, मोदी-योगी-¨जदाबाद . के नारों से वातावरण गुंजयमान हो उठा। स्वागत से गदगद मनोज ने संबोधन में कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उनको जिम्मेदारी दी है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग मिशन 2019 की तैयारी में अभी से जुट जाएं। स्वागत के उपरांत सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के साथ अल्लापुर मझारी के प्राथमिक विद्यालय व वीरपुर रतनपुर गांव में गए और वहां स्वच्छता कार्यक्रम के तहत झाड़ू लगाकर सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की। शुभम त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सभी ग्रामीणों को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को स्वच्छता के प्रति आगे आने हेतु प्रेरित किया। आशीष जायसवाल, रंजीत पासवान, जमील अब्बास, शुभम गुप्ता, शिवम सोनी, जितेन्द्र गौतम, नितिन रावत, विकास गुप्ता, धर्मेन्द्र, सूरज गोंड़, अरुणेश पाण्डेय, बब्बू, विष्णु सोनी, अंकित, अंकुर त्रिपाठी, हेमंत पाण्डेय, प्रदीप शर्मा, उमेश गौतम आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

chat bot
आपका साथी