संत-महात्माओं की सेवा करना सबका दायित्व : डा. सतीश

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह का इटवा में आगमन हुआ। शिव शक्ति मंदिर पर साधू संतों गुरुजनों का चरण धुल कर अंग वस्त्र के माध्यम से उनको सम्मानित किया गया। उनकी सेवा को परम दायित्व बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:05 AM (IST)
संत-महात्माओं की सेवा करना सबका दायित्व : डा. सतीश
संत-महात्माओं की सेवा करना सबका दायित्व : डा. सतीश

सिद्धार्थनगर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह का इटवा में आगमन हुआ। शिव शक्ति मंदिर पर साधू, संतों, गुरुजनों का चरण धुल कर अंग वस्त्र के माध्यम से उनको सम्मानित किया गया। उनकी सेवा को परम दायित्व बताया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मंदिर पर हुए कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि संतों और महात्माओं की सेवा करना हम सबका परम दायित्व है। इनके आशीर्वाद से ही हम सभी सफलता पूर्वक आगे बढ़ सकते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि साधू, संतों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। सुखमय जीवन के लिए इनका आशीष वचन मिलते रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रधानमंत्री के आगमन पर हुई चर्चा

इटवा स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि 30 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं, मोर्चा के सभी कार्यकर्ता इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें। विधानसभा वार कार्यकर्ताओं की बैठकें करें और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थित कार्यक्रम में सुनिश्चित कराएं। आगामी विस चुनाव पर उन्होंने कहा कि 2022 में पुन: प्रचंड बहुमत से यूपी में भगवा लहराएगा। युवा मोर्चा की टीम पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। केंद्र व प्रदेश की सरकार की विकास परक नीति के चलते समूचा विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है।

मीडिया प्रभारी विकास पांडेय, गौरव मिश्रा, प्रिस गुप्ता, निलेश चौधरी, नीरज त्रिपाठी, अर्चिसमान मिश्रा, विनय सिंह, विकास जायसवाल, अशोक गुप्ता, मारुतिनंदन मौर्य, विवेक गुप्ता, अविनाश सिंह, धीरज जायसवाल, सत्यम मोदनवाल, किशन जायसवाल, सुरेश प्रजापति, अभिषेक पांडेय, मनोज अग्रहरि, आदित्य पाठक, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी