हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना भी होंगे वाहन संबंधी कार्य

परिवहन विभाग में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट या आवेदन की स्लिप के बिना भी अब कार्य हो सकेंगे। अब परिवहन विभाग की ओर से 30 सितंबर तक लोगों को हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का समय तय किया गया है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल थी। इसके बाद से प्रवर्तन की प्रक्रिया शुरू होनी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:31 PM (IST)
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना भी होंगे वाहन संबंधी कार्य
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना भी होंगे वाहन संबंधी कार्य

सिद्धार्थनगर: परिवहन विभाग में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट या आवेदन की स्लिप के बिना भी अब कार्य हो सकेंगे। अब परिवहन विभाग की ओर से 30 सितंबर तक लोगों को हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का समय तय किया गया है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल थी। इसके बाद से प्रवर्तन की प्रक्रिया शुरू होनी थी। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगे होने पर वाहन संबंधी कार्य नहीं किये जा रहे थे। बाद में बुकिग में लंबी प्रतीक्षा को देखते हुए विभाग ने आवेदन स्लिप पर कार्य करना स्वीकार्य किया था। कोविड की दूसरी लहर में लगे लाकडाउन के कारण समय में परिवर्तन किया गया है।

वाहनों की चोरी व बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने नए व पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का आदेश जारी किया था। इसके लिए 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी। इसके न लगाने पर वाहनों के चालान का प्रावधान था। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर आ गई। जनपद में लाकडाउन लग गया। इसके पश्चात नंबर प्लेट की बुकिग ठंडे बस्ते में चली गई।

पुराने वाहनों में नंबर प्लेट के लिए है आनलाइन सुविधा

वाहनों के नंबर प्लेट लगाने के लिए आनलाइन बुकिग की व्यवस्था है। वाहन स्वामी www.ढ्डश्रश्रद्मद्व4द्धह्यह्मश्च.ष्श्रद्व या www.द्वड्डद्मद्गद्व4द्धह्यह्मश्च.ष्श्रद्व पर अलग कंपनियों के प्लेट बुक कर सकते हैं। नंबर प्लेट बुक कराने के बाद निर्धारित टाइम स्लाट पर डीलर के पास वाहन ले जाकर नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।

50 फीसद वाहनों में ही लगी है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

जनपद में 283245 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 19974 ट्रैक्टर, 232401 दो पहिया वाहन, 4952मोपेड,4551 आटो आदि वाहन शामिल हैं। इनमें करीब आधे वाहन पुराने हैं। नंबर प्लेट लगवाने के आदेश के बावजूद तमाम वाहन स्वामियों ने प्लेट बदली। पर अब भी करीब 25 हजार वाहनों में इसे लगाया जाना है।

एआरटीओ प्रशासन आशुतोष शुक्ला

पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का समय बढ़ाया गया है। इसका मतलब यह नहीं कि लोग इसे न लगवाएं। समय पूरा होते ही चेकिग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी