मौनी बाबा के साधना क्षेत्र में गूंजेगी वेद ऋचाएं

मौनी बाबा के साधना क्षेत्र में शीघ्र ही वेद की ऋचाएं गूजेंगी। यहां श्रीराम जानकी गुरुकुलम की स्थापना अवध धाम के वेद विभूषण बृजेश जी महाराज ने किया है। यहां दस वर्ष से लेकर 16 वर्ष आयु वर्ग के हिदू बच्चों को निश्शुल्क छह वर्ष तक वेद पुराण उपनिषद और कर्मकांडों के साथ सनातन धर्म की शिक्षा दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:38 PM (IST)
मौनी बाबा के साधना क्षेत्र में गूंजेगी वेद ऋचाएं
मौनी बाबा के साधना क्षेत्र में गूंजेगी वेद ऋचाएं

सिद्धार्थनगर : मौनी बाबा के साधना क्षेत्र में शीघ्र ही वेद की ऋचाएं गूजेंगी। यहां श्रीराम जानकी गुरुकुलम की स्थापना अवध धाम के वेद विभूषण बृजेश जी महाराज ने किया है। यहां दस वर्ष से लेकर 16 वर्ष आयु वर्ग के हिदू बच्चों को निश्शुल्क छह वर्ष तक वेद, पुराण, उपनिषद और कर्मकांडों के साथ सनातन धर्म की शिक्षा दी जाएगी।

भनवापुर ब्लाक के करहिया सघन में सिद्ध संत मौनी बाबा की समाधि है। बताया जाता है कि लगभग 400 वर्ष पूर्व यहां मौनी बाबा ने तपस्या की थी और तप करते हुए प्राण त्याग दिया। उनके नाम पर इंटर कालेज भी बना हे। अब अमौली एकडेंगा में गुरुकुल की स्थापना हुई है। भारतीय शिक्षा पद्धति से जोड़ने के लिए यह अभूतपूर्व प्रयास बताया जा रहा है। पं. बृजेश जी ने बताया कि हिदू अपना धर्म, संस्कार और सभ्यता भूलता जा रहा है। गुरुकुल उसे याद दिलाने के लिए स्थापित हुआ है। हम आने वाली पीढ़ी को वेदों की ओर लौटने का मार्ग देंगे। कहा कि कोई भी हिदू अपने 10-16 वर्ष के बालकों को निश्शुल्क प्रवेश यहां दिला सकता है। विद्यार्थी के रहने और खाने का खर्च गुरुकुल की तरफ से ही किया जाएगा। सत्य सनातन वैदिक संस्कृति के प्रचार- प्रसार के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस बार घरों पर मनाएं योग दिवस बांसी : आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस को कोरोना महामारी को देखते हुए आयुष विभाग ने घरों पर रह कर मनाए जाने को कहा है। सुबह सात बजे से 7.45 बजे तक लोग योगाभ्यास करेंगे। उसने सभी आयुर्वेद अस्पतालों को इसके लिए दिशानिर्देश जारी किया है। उक्त जानकारी पथरा बाजार स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी वृज विहारी शुक्ला ने दी है।

chat bot
आपका साथी