मधुबेनिया में 25 मिनट रहेंगे केंद्रीय मंत्री

नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को करेंगे। वह बर्डपुर विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM (IST)
मधुबेनिया में 25 मिनट रहेंगे केंद्रीय मंत्री
मधुबेनिया में 25 मिनट रहेंगे केंद्रीय मंत्री

सिद्धार्थनगर : नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को करेंगे। वह बर्डपुर विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 25 मिनट परिषदीय स्कूल के छात्रों के बीच रहेंगे। डीएम दीपक मीणा ने मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

मधुबेनिया विद्यालय में इंटरलाकिग, स्मार्ट क्लास, रसोई घर में ट्रायल्स लगाने का कार्य तेजी से हो रहा है। न्यूट्री गार्डन, पोषण वाटिका, झूला आदि लगाने का कार्य चल रहा है। दीवारों को पेंट कराया जा रहा है। एक दर्जन सफाई कर्मी पूरे विद्यालय परिसर को चकाचक करने में लगे हैं। पौधरोपण के लिए वन विभाग के वन निरीक्षक पंचवटी पौधों को सहेजते हुए नजर आए। बीएसए राजेन्द्र सिंह, डीपीआरओ आदर्श, डीडीओ शेषमणि सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सुजीत जायसवाल, प्रधान वजहुल कमर हो रहे कार्यों की गतिविधि पर निगाह रखे हुए हैं।

बच्चों से केंद्रीय मंत्री करेंगे संवाद

कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया में 893 छात्र नामांकित हैं। प्रतिदिन करीब छह सौ बच्चे विद्यालय आते हैं। बेहतर शिक्षा देने के लिए 17 शिक्षको की तैनाती है। वर्तमान समय दो महिला शिक्षक अवकाश पर चल रही हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री छात्रों से संवाद करेंगे। बच्चों को जनरल नालेज की जानकारी दी जा रही है। एसआरजी अंशुमान सिंह, एआरपी दीपेंद्र पांडेय, हरिमोहन सिंह, संघशील बौद्ध, राम निवास, सुनील कुमार, बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

दूरसंचार सेवा ध्वस्त, उपभोक्ता परेशान

सिद्धार्थनगर : लोटन बाजार स्थित दूरसंचार विभाग की ओर से स्थापित एक्सचेंज व मोबाइल टावर बेमतलब साबित हो रहा है। कंपनी से जुड़े उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यहां पर टेलीफोन सेवा ध्वस्त हो चुकी है। मोबाइल टावर शो-पीस बनकर रह गया है। राजेश जायसवाल,सन्नी सिंह, राकेश कुमार, धीरेन्द्र शुक्ल आदि लोगों का कहना है कि मोबाइल से अक्सर नेटवर्क गायब रहता है। विभागीय उदासीनता के कारण यह स्थित बनी हुई है। एसडीओ टीपी सिंह का कहना है कि टावर पर लगी बैट्री में कुछ खामियां हैं। इसे जल्द दूर कराकर व्यवस्था को दुरूस्त कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी