कंबल की चाहत में भूले गए दो गज की दूरी

बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का। जिसमें पहुंची महिलाओं ने न तो आपस में दूरी बनाकर बैठीं और न ही उनके मुंह पर मास्क था। उनमें कंबल पाने की होड़ मची रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:14 AM (IST)
कंबल की चाहत में भूले गए दो गज की दूरी
कंबल की चाहत में भूले गए दो गज की दूरी

जासं, लोटन : कंबल पाने की चाहत ऐसी कि कोरोना बचाव के लिए दो गज की दूरी भी महिलाएं भूल गईं। अवसर था बघेली गांव में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का। जिसमें पहुंची महिलाओं ने न तो आपस में दूरी बनाकर बैठीं और न ही उनके मुंह पर मास्क था। उनमें कंबल पाने की होड़ मची रही।

करीब दो हजार महिलाओं में निश्शुल्क कंबल वितरित किया गया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी जगदीश पांडेय ने उपस्थित लोगों से कहा कि आज भाजपा सरकार हर तरह से सबका हित चाह रही है। भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य दीनबंधु प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि दो हजार महिलाओं को निश्शुल्क कंबल वितरण दिया जा रहा है। इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। करीब डेढ़ दर्जन लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मनबोध शुक्ल, शिवशंकर पांडेय,प्रेम कसौधन, संजय शुक्ला, सुधीर शुक्ल, रामबेलास सिंह, रामनिवास यादव, फूलचंद पासवान, दूधनाथ लोधी, अरमान खान, कमालुद्दीन, नियाज खान, विनोद मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, नसीम खान, जगन्नाथ चौबे, जैनेंद्र मिश्रा, राकेशनाथ शुक्ल, पदुमपंथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विधायक का पंचायत चुनाव पर जोर सिद्धार्थनगर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के मिठवल बाजार स्थित बाबा मठेश्वर नाथ व डिड़ई चौराहे पर कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव, गरीब व किसानों के हित में जिस ईमानदारी से शासन के योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे वह काफी वंदनीय है। जिला पंचायत क्षेत्र 30, 31 व 32 के मौजूद कार्यकर्ताओं की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सम्मानित कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे यहां ऊंचनीच का कहीं कोई स्थान नहीं है । पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेगा। संगठन जिसे भी समर्थन दे उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को बूथ स्तर पर जी जान से लगना होगा।सदर विधायक श्याम धनी राही सहित पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, गोपाल जी तिवारी आदि ने भी अपने विचार रखे। विष्णु गिरी, अजय वर्मा, नीरज मणि त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि राजू पाल, रमेशधर दूबे, मुक्तिनाथ तिवारी, मौलेश्वरनाथ त्रिपाठी, विष्णु गिरी, श्याम पाठक, दीपचन्द जायसवाल, दिलीप चौरसिया, संजय कन्नौजिया, गणेश मिश्रा, हनुमन्त सिंह, रामकिकर मिश्रा, राजू पाठक, अनूप शुक्ला, पण्डित दूबे, सुधाकर मणि, अदालत चौरसिया, श्रीनाथ तिवारी, हरिप्रसाद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी