कोरोना पॉजिटिव कैदी की पत्नी व भाई जेल में क्वारंटाइन

जेल में कैदी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई है। सोमवार को अग्निशमन विभाग की गाड़ी से जेल परिसर व सभी बैरक को सैनिटाइज कराया गया। पॉजिटिव की पत्नी व भाई भी जेल में बंद हैं। इन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:06 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:06 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव कैदी की पत्नी
व भाई जेल में क्वारंटाइन
कोरोना पॉजिटिव कैदी की पत्नी व भाई जेल में क्वारंटाइन

सिद्धार्थनगर : जेल में कैदी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई है। सोमवार को अग्निशमन विभाग की गाड़ी से जेल परिसर व सभी बैरक को सैनिटाइज कराया गया। पॉजिटिव की पत्नी व भाई भी जेल में बंद हैं। इन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार शाम पॉजिटिव के साथ इन दोनों का दोबारा नमूना लिया। बैरक में साथ रखे गए अन्य कैदियों की भी सूची तैयार की जा रही है। रोजाना मिलने-जुलने वाले कैदियों की पहचान हो रही है। जेल प्रशासन इन सबको क्वारंटाइन करने की तैयारी में जुटा है।

चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पॉजिटिव कैदी (25) ने बताया कि 22 मार्च को उसके घर पर एक रिश्तेदार आया था। वह मुंबई से आया था। दो दिन तक वह साथ में रहा। उसे सर्दी-जुखाम की शिकायत थी। छह अप्रैल को पड़ोसी से विवाद हो गया था। दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई थी। सात अप्रैल की शाम पत्नी व भाई के साथ उसे जेल में दाखिल कराया गया। जेल में सर्दी-जुखाम की परेशानी थी। अस्पताल सेल में रखा गया। करीब एक सप्ताह में तबीयत ठीक हो गई थी। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव कैदी को आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जेल में कैदियों की रैंडम सैंपुलिग हो रही है। अभी 30 कैदियों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी