साप्ताहिक बाजार में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्ष भिड़े

बेलवा लगुनही गांव के दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में मछली व मीट बांटने के दौरान शुक्रवार की देर शाम बेलौहा बाजार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मारपीट हो गई। पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। रात में एक पक्ष के मुख्य आरोपी को छोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:14 PM (IST)
साप्ताहिक बाजार में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्ष भिड़े
साप्ताहिक बाजार में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्ष भिड़े

सिद्धार्थनगर : बेलवा लगुनही गांव के दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में मछली व मीट बांटने के दौरान शुक्रवार की देर शाम बेलौहा बाजार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मारपीट हो गई। पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। रात में एक पक्ष के मुख्य आरोपी को छोड़ दिया। यह सुन अपने प्रत्याशी के समर्थन में सपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव 50 समर्थकों के साथ थाने पर धमक पडे़। पुलिस ने जब दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया तब वह वापस हुए।

पंचायत चुनाव को लेकर बेलवालगुनही गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रुआब अली और पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तुफैल अहमद के समर्थकों के बीच साप्ताहिक बाजार में जमकर लात घूसे चले। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेकर आ गई। तुफैल अहमद के लड़के सद्दाम ने अनुसार पुलिस ने रुआब अली को रात में ही छोड़ दिया, जबकि तुफैल अहमद को थाने पर बैठाई रही। मामले की जानकारी होते ही शनिवार सुबह सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, बांसी नपा अध्यक्ष इद्रीश पटवारी सहित 50 की संख्या में समर्थक खेसरहा थाने पहुंच गए। विवाद बढ़ता देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश तथा सीओ अरुण चंद्र भी खेसरहा थाने पर पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं का अधिकारियों से कहना था कि दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपित को थानाध्यक्ष ने रात कैसे छोड़ दिया। अधिकारियों की वार्ता व मुकदमा दर्ज होने के उपरांत कार्यकर्ता थाने से वापस हुए।

थानाध्यक्ष खेसरहा ब्रह्मा गौड़ ने कहा कि दोनों तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जहां तक रुआब अली को छोड़ने का आरोप है तो वह मनगढ़ंत हैं।

chat bot
आपका साथी