257 लोगों ने कोरोना को हराया

अभी तक 6258 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 75 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। विभाग ने 421650 लोगों की जांच की है। 1547 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना संक्रमण से रविवार को दो लोगों की मौत हो गई है। यह बांसी ब्लाक क्षेत्र के निवासी थे। कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें आइसोलेट किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:43 PM (IST)
257 लोगों ने कोरोना को हराया
257 लोगों ने कोरोना को हराया

सिद्धार्थनगर : जिले में एक दिन में 257 लोग स्वस्थ हुए, यह सुखद है। लखनऊ मेडिकल कालेज से 1546 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली है। 164 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। 1382 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल पाजिटिव की संख्या 7889 हो गई है। 1650 एक्टिव केस हैं।

अभी तक 6258 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 75 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। विभाग ने 421650 लोगों की जांच की है। 1547 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना संक्रमण से रविवार को दो लोगों की मौत हो गई है। यह बांसी ब्लाक क्षेत्र के निवासी थे। कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें आइसोलेट किया गया था।

इन ब्लाकों में मिले संक्रमित

ब्लाक- संक्रमितों की संख्या

बांसी- 04

बढ़नी- 12

बर्डपुर- 25

भनवापुर- 05

डुमरियागंज- 08

इटवा- 04

जोगिया- 07

खेसरहा- 16

खुनियांव- 06

लोटन- 06

मिठवल- 01

नौगढ़- 52

शोहरतगढ़- 04

उसका बाजार- 07

अन्य- 07 किस तारीख को कितने मिले मरीज

तिथि- कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

1 मई- 179

2 मई- 111

3 मई- 127

4 मई- 132

5 मई- 209

6 मई- 150

7 मई- 135

8 मई- 224

9 मई- 164 डा. भास्कर को मिलेगा इंटरनेशनल आइकान अवार्ड

वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. भास्कर शर्मा इंटरनेशनल आइकान अवार्ड 2021 नवाजे जाएंगे। यह अवार्ड उनको होम्योपैथी में किए शोध एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में आगामी 20 जून को सीबीजी एजुकेशनल इंटरनेशनल महाराष्ट्र की ओर आइकान अवार्ड के साथ एक लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

अभी हाल ही में 19 मार्च यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन अमेरिका की ओर से इन्हें प्रशंसा पत्र के साथ एक लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिया गया था। डा. शर्मा की क्लीनिक थेराप्यूटिक फार होम्योपैथिक, द ह्यूमन साइड आफ कैंसर एण्ड होम्योपैथी, होम्योपैथी मटेरिया मेडिका आइएसबीएन, काव्य में होम्योपैथिक चिकित्सा, नाम का उपचार होम्योपैथी पद्वति से, पीलिया का कहर और होम्यापैथी आइबीएन सहित 150 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। डा. शर्मा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवार्ड पा चुके हैं।

इनको आइकान अवार्ड मिलने पर डा. सीएल यादव, अनिल कुमार गुप्ता, ओपी श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाठक, संजय त्रिपाठी, बिलाल अहमद, भूमिधर विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा, शीतल शर्मा, गणेश विश्वकर्मा, संतोष मौर्य, महेश मौर्या, डा. प्रणव चकवर्ती, कृष्ण लाल यादव, डा. राजकुमार शर्मा, मंगनू मौर्या, डा. सोनपा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी