आग से दो झोपड़ी जली, आधा दर्जन घरों को नुकसान

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर पंचायत स्थित सिकौथा के मौर्या मोहल्ला में आग लग गई जिसमें आधा दर्जन लोगों की झोपड़ी कपड़ा अनाज व जरूरी सामान जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी व ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:49 PM (IST)
आग से दो झोपड़ी जली, आधा दर्जन घरों को नुकसान
आग से दो झोपड़ी जली, आधा दर्जन घरों को नुकसान

सिद्धार्थनगर : त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर पंचायत स्थित सिकौथा के मौर्या मोहल्ला में आग लग गई, जिसमें आधा दर्जन लोगों की झोपड़ी, कपड़ा, अनाज व जरूरी सामान जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी व ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से दक्षिण-पश्चिम डंठल में आग लग गयी। तेज हवा के बीच आग ने ऐसा रूप लिया की थोड़ी ही देर में वह मौर्या डीह के करीब आ पहुंची और घरों व झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। चौकी प्रभारी राजेश शुक्ल ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। बाद में किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पप्पू मौर्या के फूस के मकान में रखा सारा सामान व कपड़े जल गए। जालिम मौर्या की झोपड़ी के साथ घरेलू सामान जलकर राख हो गया। साथ ही रामजियावन के घर का सारा उपयोगी सामान, गेहूं, चावल व कपड़े पूरी तरह जल गए। शिवप्रसाद की झोपड़ी को भी काफी नुकसान हुआ। आगजनी में रामगणेश के सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा व चारपाई ,उपयोगी समान जलकर राख हो गए। सकलु व मोतीराम मौर्य के घर को भी नुकसान पहुंचा। गेंहू,कपड़ा सहित तमाम उपयोगी सामान जल गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। तहसील प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।

अनाज व कपड़े जलकर राख

बढ़या: मिश्रौलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत बारिकपार गांव में डंठल में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते एक घारी जलकर राख हो गई। गांव निवासी परदेशी ने कहा कि उनके घारी में रखे सभी अनाज व कपड़े जल गए। अब कैसे घर की दाल-रोटी चलेगी। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की मांग की है।

जिला बदर अपराधी असलहे के साथ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: एसओजी व जोगिया पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार को जिला बदर अपराधी को असलहे के साथ फजिहतवा नाले के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम जोगिया थाना क्षेत्र के कठही गांव निवासी राज कपूर लोधी है। उसके पास से पुलिस टीम ने एक कट्टा व एक कारतूस भी बरामद किया है। एसओ पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपित के घर रहने की सूचना मिली थी। वह भागने की फिराक में था कि संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित सात मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक भीम सिंह,रमेश यादव, शैलेश कुमार वर्मा, आनंद प्रकाश यादव, राजीश शुक्ला, विरेंद्र त्रिपाठी, मृत्युंजय कुशवाहा, पवन तिवारी, अखिलेश यादव शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी