आपस में टकराई बाइक, दो घायल

खुनुवां के निकट महदेवा चौराहा के पास रविवार को देर शाम दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:53 PM (IST)
आपस में टकराई बाइक, दो घायल
आपस में टकराई बाइक, दो घायल

सिद्धार्थनगर: खुनुवां के निकट महदेवा चौराहा के पास रविवार को देर शाम दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना क्षेत्र बभनी निवासी युवक कुंवर सिंह अपने घर से किसी कार्य से बाइक लेकर शोहरतगढ़ जा रहे थे। वह अभी चौराहे पर पहुंचे थे कि उनका संतुलन बिगड़ गया। पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार गौहनिया निवासी चंदा पांडेय पीछे से बाइक में टकरा गए। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है, पर अभी तक तहरीर नहीं मिली है। 1150 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार सिद्धार्थनगर: सदर पुलिस ने सोमवार को 1150 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को जमुआर नाले के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम मुहम्मद असद निवासी सिसहनिया थाना सदर है। गिरफ्तारी टीम में अजयनाथ कन्नौजिया, कविद्र चौहान, विशाल राजभर शामिल रहे।

दहेज हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: सदर पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि महदेवा बुजुर्ग गांव निवासी हरिशचंद्र, संतोष शर्मा और गेना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक बीर बहादुर यादव, इंद्रदेव प्रसाद, महिला आरक्षी अंबिका शामिल रहे। गायब मासूम को पुलिस ने स्वजन को सौंपा सिद्धार्थनगर : कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर सात टोला बढ़नी निवासी शांति देवी सोमवार को बर्डपुर बाजार में खरीदारी करने गईं थीं। इसी दौरान उसकी चार वर्षीय पुत्री सोनी उनके पास से अचानक गायब हो गई। पीड़ित ने इसकी सूचना सुद्दोधन चौकी पर दी। चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बच्ची की तलाश टीम के साथ शुरू की। दो घंटे की मेहनत के बाद मासूम तिलकपुर मोड़ के पास मिल गई। उसे स्वजन को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी