सीमा पर भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने गुरुवार को ककरहवा सीमा के पास 1.31 लाख भारतीय मुद्रा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित भारतीय मुद्रा को नेपाल से लेकर आ रहे थे। पकड़े गए लोगों का नाम नेपाल के मंगलपुर थाना के तिलोत्तमा निवासी कलामुद्दीन खान व टीपीगढ़ निवासी महातम यादव है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:10 AM (IST)
सीमा पर भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार
सीमा पर भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने गुरुवार को ककरहवा सीमा के पास 1.31 लाख भारतीय मुद्रा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित भारतीय मुद्रा को नेपाल से लेकर आ रहे थे। पकड़े गए लोगों का नाम नेपाल के मंगलपुर थाना के तिलोत्तमा निवासी कलामुद्दीन खान व टीपीगढ़ निवासी महातम यादव है।

एसएसबी जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रहे दोनों युवकों पर नजर पड़ी। यह अपनी पहचान को छिपाने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर चेकिग की तो भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पूछताछ में दोनों कोई वैध कारण नहीं बता सके। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआइ श्याम लाल, मुख्य आरक्षी कृष्ण चंद चौरसिया, आरक्षी बालाजी नायक आदि मौजूद रहे।

चेकिग में 36 वाहनों से वसूला 41 हजार जुर्माना खेसरहा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए वाहन चेकिग अभियान में 36 वाहनों से 41 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बांसी-मेहदावल मुख्य मार्ग स्थित बेलौहा चौराहे पर शाम पांच बजे चेकिग अभियान चलाया गया। गठित टीमों ने थाना गेट बैरियर, बनकटा मोड़ आदि जगहों पर भी चेकिग की। जिसमें यह धनराशि प्राप्त हुई। चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना पुलिस ने गुरुवार को सड्डा पुल के पास से चोरी के सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन बैटरी व दो चाकू बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों का नाम गुलाबडीह निवासी इब्राहिम व कपिलवस्तु थाना के लोनहवा गांव निवासी जावेद है।

पुलिस टीम की सड्डा पुल के पास रुटीन गश्त कर रही थी। तभी दोनों आरोपित नेपाल की ओर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें संदेह के आधार पर रोक कर पूछताछ की। इनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद हुआ। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे, एसआइ शिवधारी, मुख्य आरक्षी अरविद पांडेय, आरक्षी शत्रुघ्न मद्देशिया, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी