बर्डपुर में तीन नौगढ़ ब्लाक में दो एडीओ कराएंगे गांवों का विकास

विकास कार्य कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 11:24 PM (IST)
बर्डपुर में तीन नौगढ़ ब्लाक में दो एडीओ कराएंगे गांवों का विकास
बर्डपुर में तीन नौगढ़ ब्लाक में दो एडीओ कराएंगे गांवों का विकास

सिद्धार्थनगर: ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त होने से विकास कार्य ठप हो गया था। जिसको सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सहायक विकास अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है। सदर ब्लाक में दो सहायक विकास अधिकारी को बर्डपुर ब्लाक में तीन सहायक विकास अधिकारियों को गांव में विकास कार्य कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो छह माह अथवा पंचायत चुनाव होने तक ग्राम पंचायत में निहित सभी अधिकारों के साथ ग्राम प्रधान की तर्ज पर विकास कार्य कराएंगे।

शासन से ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी होने के बाद कार्रवाई करते हुए डीएम दीपक मीणा ने मंगलवार देर शाम को प्रशासकों की सूची जारी कर दी। जिसमें बर्डपुर ब्लाक के 35 ग्राम सभा में तीन नौगढ़ ब्लाक के 51 ग्राम सभा में दो एडीओ को जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम पंचायत के समस्त समितियों की शक्ति प्रशासक को दी गई है। जिनका कार्यालय पंचायत चुनाव तक या फिर छह माह तक रहेगा। जारी सूची में सहायक विकास अधिकारी को न्याय पंचायत वार ग्राम पंचायतों के अधिकार दिए गए हैं। जो ग्राम सभा में सभी प्रकार के कार्य करेंगे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, पन्द्रहवां वित्त या फिर राज्य वित्त से कार्य कराया जाएगा। ये है सदर ब्लाक के गांवों के प्रशासक

एडीओ आइएसबी विवेक मणि त्रिपाठी को शिवपति नगर, खलीलपुर, रसूलपुर, रामपुर,हरदासपुर, रोहूडिला, पटनी जंगल, बर्डपुर नंबर 14, महदेवा बुजुर्ग, गनेरा, बेलटिकर, दुर्जनपुर, बरगदवा, खजुरिया, सिसवा ग्रांट, जगदीशपुर ग्रांट, पारा नानकार, पीलिया टेकधर, सेमरियाव, शाहा, मनोहारी, पकड़ी, बसठा व मधुबनी की जिम्मेदारी मिली हैं। एडीओ सहकारिता अम्बरीष कुमार को महदेवा गंगाराम, कनुआ डीह, सरौता, कन्दवा, चनरगड्डी, बेलवा, महदेवा, सिसवा खुर्द, सोनवाल, अहिरौली, बसौनी, बचड़ा बचड़ी, जगदीशपुर राजा, कपिया मिश्र, महदेवा लाला, कोड़रा ग्रांट, भड़ेहर ग्रांट, बड़गो, कपिया बुकनिहा ग्रांट, लुचुइया, सिरवत की जिम्मेदारी दी गई हैं। बर्डपुर ब्लाक के प्रशासक

एडीओ आइएसबी विजय मिश्र को बुड़ा, झगटी, खैराटी, भुजौली, बगही, सेमरी, दूल्हा दरमियानी, दूल्हा सुमाली, दूल्हा जनूबी, बर्डपुर नंबर चार, पांच, 10, 11, 12 व 13 का दायित्व दिया गया है। एडीओ पंचायत रामप्यारे को बर्डपुर नंबर दो, तीन, दूल्हा खुर्द, बरगदवा, परसा, गायघाट, अगया खुर्द, जमुहवा व बजहां की जिम्मेदारी दी गई हैं। एडीओ सहकारिता अम्बरीष यादव को बर्डपुर नबर एक, छह, सात, महदेवा कुर्मी, भगवानपुर, चकइजोत, बरगदी, पिपरसन, सिंहोरवा बुजुर्ग, भरवलिया पकड़ी उर्फ मुडिला की जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी