एक साथ नगर को मिली तीन विवाह घर की सौगात

नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने नगर पालिका क्षेत्र में एक साथ तीन-तीन मलिन बस्ती में विवाह घर /सार्वजनिक भवन बनाए जाने की कवायद शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM (IST)
एक साथ नगर को मिली तीन विवाह घर की सौगात
एक साथ नगर को मिली तीन विवाह घर की सौगात

सिद्धार्थनगर: नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने नगर पालिका क्षेत्र में एक साथ तीन-तीन मलिन बस्ती में विवाह घर /सार्वजनिक भवन बनाए जाने की कवायद शुरू की है। सरोजिनी नगर वार्ड का विवाह घर वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के नाम से स्थापित किया गया है ,जो इसी नवरात्र से सेवा में समाज को समर्पित कर दिया जाएगा ।

विवाह घर का लोकार्पण शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी समीक्षा बैठक में गुरुवार को अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि सरोजिनी नगर वार्ड में मलिन बस्ती होने के कारण यहां विकास की बहुत जरूरत थी। यह वार्ड आजाद नगर ,बेलसड, सिसहनीया वार्डो से घिरा हुआ है। यहां पिछड़े आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग सहज रूप से न्यूनतम शुल्क में अपने सामाजिक ,सार्वजनिक, कार्यक्रमों को सरलता से कर सकेंगे। विवाह घर में 24 घंटे निगरानी की जा सकती है। तथा साफ-सफाई भी निरंतर बनाई जा सकती है। शास्त्री नगर वार्ड में भी विवाह घर की स्थापना हो रही जिसकी छत पड़ चुकी है। इस विवाह घर का नाम राम जानकी के नाम पर रखा गया है। इस दौरान ईओ शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, सभासद फतेह बहादुर सिंह, धर्म राज, अमति सहि, शविकुमार, शक्ति जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी