तीन मार्गों के बहुरेंगे दिन

ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान ले स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जय प्रताप सिंह ने इसके निर्माण के लिए शासन से मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार को नौ करोड़ 82 लाख 74 हजार रुपये स्वीकृत कर लेपन कार्य कराए जाने की मंजूरी दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:57 PM (IST)
तीन मार्गों के बहुरेंगे दिन
तीन मार्गों के बहुरेंगे दिन

सिद्धार्थनगर : बांसी विधान सभा क्षेत्र में पड़ने वाले तीन ग्रामीण मार्गों की दशा सुधरने वाली है। एक दशक पूर्व निर्मित हुए यह मार्ग काफी जर्जर हो अंतिम सांस गिन रहे थे। ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान ले स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जय प्रताप सिंह ने इसके निर्माण के लिए शासन से मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार को नौ करोड़ 82 लाख 74 हजार रुपये स्वीकृत कर लेपन कार्य कराए जाने की मंजूरी दे दी। इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट करके दी गई है। मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

बांसी- बस्ती एनएच 233 मार्ग पर पड़ने वाले खुटहना चौराहा से निकला तीन किमी लंबे रोवारी मार्ग का निर्माण वर्ष 1995 में मंडी समिति द्वारा किया गया था। 12 वर्ष बाद 207 में इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने ले लिया था। 2010 में इसके मरम्मत व लेपन के लिए धन स्वीकृत हुआ। पांच वर्ष में ही सड़क टूट गई। इसका कायाकल्प तीन करोड़ दो लाख 49 हजार से होगा। इसी प्रकार कासडीह गांव से नासिरगंज गंज तक तीन किमी लंबे मार्ग की भी दशा सुधरेगी। इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 2008 -09 में कराया गया था। इसके लेपन कार्य के लिए भी मुख्यमंत्री ने दो करोड़, 76 लाख 94 हजार मंजूर किए। सबसे खराब स्थित जामडीह के टोला पुरवा से निकले पचपेड़वा- कपियवा मार्ग की है। अभी दो माह पूर्व इस मार्ग पर पड़ने वाले दो दर्जन गांवों में जनसंपर्क के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के सामने ग्रामीण सड़क की स्थिति को बयां करते निर्माण की मांग किए थे। जिसपर ऊपर के दोनों संपर्क मार्ग को भी रखते हुए मंत्री ने मुख्य मंत्री से मांग की थी।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि यह तीनों मार्ग खेसरहा विकास क्षेत्र के लिए काफी अहम हैं। जब भी मैं इन मार्गों से गुजरता और ग्रामीणों से मिलता तो वह इसके निर्माण की पुरजोर मांग करते रहे। हमने कई बार लिखा पढ़ी भी किया, पर इसका निर्माण हमारी सरकार में ही संभव हो सका। यह तीनों मार्ग हार्डमिक्स प्लांट से जिला पंचायत द्वारा निर्मित कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी