गणतंत्र दिवस पर छूटने वाले कैदियों की होगी क्रास चेकिग

गणतंत्र दिवस पर रिहा होने वाले कैदियों की क्रास चेकिग होगी। इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जाएगा। अगर सरकारी सेवक के हत्या के आरोप में दोषी पाए गए हैं तो दया याचिका का लाभ नहीं मिलेगा। रिहाई की पात्रता के लिए कुल 19 बिदुओं पर जांच की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:41 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर छूटने वाले  कैदियों की होगी क्रास चेकिग
गणतंत्र दिवस पर छूटने वाले कैदियों की होगी क्रास चेकिग

सिद्धार्थनगर : गणतंत्र दिवस पर रिहा होने वाले कैदियों की क्रास चेकिग होगी। इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जाएगा। अगर सरकारी सेवक के हत्या के आरोप में दोषी पाए गए हैं तो दया याचिका का लाभ नहीं मिलेगा। रिहाई की पात्रता के लिए कुल 19 बिदुओं पर जांच की जाएगी। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर अच्छे चाल-चलन, 70 वर्ष के ऊपर व अस्वस्थ्य कैदियों की रिहाई की जाती है। शासन ने सभी कारागार से ऐसे कैदियों की सूची मांगी है।

शासन ने गणतंत्र दिवस पर कैदियों के रिहाई की तैयारियां शुरू कर दी है। पात्रता रखने वाले कैदी की फाइलों को मांगा गया है। कारागार मुख्यालय की ओर से आए प्रपत्र में सभी जानकारियों को भरा जाएगा। इसमें पूछा गया है कि कैदी किसके हत्या के आरोप में सजा काट रहा है। स्वास्थ्य संबंधित भी जानकारी मांगी गई है। इन सूचनाओं की तीन स्तर पर जांच की जाएगी।

..

जिला कारागार से 23 कैदियों का जाएगा नाम

जिला कारागार से 23 कैदियों का नाम दया याचिका के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसमें स्वास्थ्य कारण से दो ने सजा में छूट देने की मांग की है। इनमें 70 वर्ष की आयु से ऊपर के दो कैदी है। 19 का नाम अच्छे चाल-चलन के आधार पर चयनित किया गया है।

..

शासन ने गणतंत्र दिवस पर रिहा होने वाले कैदियों की सूची मांगी है। कैदियों के नाम का चयन किया जा रहा है। ऐसे कैदी जिन्होंने 12 वर्ष की सजा काट ली है और इस दौरान उनका चाल-चलन उत्तम रहा है, उनके नाम पर विचार किया गया। सूची की जांच डीआइजी व डीजी आफिस में भी होगी।

राकेश सिंह

जेल अधीक्षक

chat bot
आपका साथी