बसपा की सरकार में था कानून का राज

बहुजन समाज पार्टी बस्ती मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी कृष्ण कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से सभी त्रस्त हैं। जनता मायावती के शासन काल को याद कर रही है जब न केवल विकास कार्यों को गति मिल रही थी बल्कि प्रदेश में कानून का राज था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:56 PM (IST)
बसपा की सरकार में था कानून का राज
बसपा की सरकार में था कानून का राज

सिद्धार्थनगर : बहुजन समाज पार्टी बस्ती मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी कृष्ण कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से सभी त्रस्त हैं। जनता मायावती के शासन काल को याद कर रही है जब न केवल विकास कार्यों को गति मिल रही थी, बल्कि प्रदेश में कानून का राज था।

कृष्ण कुमार गौतम बुधवार को इटवा में आयोजित कैडर कैंप में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक-एक बूथ पर कार्य करने की आवश्यकता है। जनता बसपा के साथ है, बस आवश्यकता है, उनके समर्थन को वोटों में परिवर्तित करने की। जिससे इटवा विस क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत पार्टी को मिल सके। सेक्टर प्रभारी दिनेश चंद्र गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव तैयारी में लग जाएं। 2022 में मायावती नेतृत्व में बसपा की सरकार बनने जा रही है। पट्टू राम आजाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें जनता का विश्वास खो चुकी हैं। दोनों सरकारें केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही हैं। बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व आयोजक अरशद खुर्शीद ने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के अलावा बिजली दरें दिनों दिन महंगी हो रही हैं, जिसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है। सच ये हे कि सरकार नहीं, बल्कि अडानी और अंबानी नीतियां बना रहे हैं। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। कैंप में सबसे पहले अतिथियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राज कुमार आर्य, सुखराम चौधरी, साहिल राइनी, अंगद राज गौतम, राम यज्ञ गौतम, राम अचल, घनश्याम शर्मा, जमील अहमद, इमरान अहमद, इजहार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी