भाजपा का दें साथ फिर बनेगी सरकार : डा. सतीश

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य की गति तेजी करने के लिए आप सभी को भाजपा का साथ देना होगा तभी भाजपा की सरकार दोबारा बन सकेगी। इस मौके पर उन्होंने सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:36 PM (IST)
भाजपा का दें साथ फिर बनेगी सरकार : डा. सतीश
भाजपा का दें साथ फिर बनेगी सरकार : डा. सतीश

सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य की गति तेजी करने के लिए आप सभी को भाजपा का साथ देना होगा तभी भाजपा की सरकार दोबारा बन सकेगी। इस मौके पर उन्होंने सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। डा. सतीश द्विवेदी शुक्रवार को गौरडीह बाजार में आयोजित सदस्यता अभियान शिविर तथा चौपाल में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 50-60 साल कांग्रेस की सरकार रही। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की कई-कई बार प्रदेश में सरकार बनी, परंतु जितने विकास कार्य वर्तमान के साढ़े चार वर्ष के दौरान हुए, उतने पूर्व की सरकारों में नहीं हुए। जगह-जगह सड़कों का जाल बिछाया गया। बिजली की स्थिति में काफी सुधार हुआ। आज शहरों में 24 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 20 घंटे बिजली दी जा रही है। इटवा को नगर पंचायत पंचायत का दर्जा दिलाने के साथ बिस्कोहर कस्बे को भी टाउन बनाया गया। राजकीय महाविद्यालय, पालीटेक्निक, पशु अस्पताल, आइटीआइ जैसी उपलब्धि महज चार वर्षों में दिलाई गई। स्टेडियम, फायर स्टेशन व बस अड्डा जैसी सुविधा भी बहुत जल्द मिलने वाली है। राम सूरत चौरसिया, घनश्याम गुप्ता, तेज प्रताप जायसवाल, विनय त्रिपाठी, बालकदास, धम्मल निषाद, लौटू राम, विक्रम गुप्ता, बाल गोविद मिश्रा, श्रीकांत सोनी, राकेश मौर्या आदि उपस्थित रहे। गरीबों की पीड़ा समझती है भाजपा सरकार

सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के बाद अब तक की गैर भाजपाई सरकारों ने गरीबों को केवल छलने का काम किया है, पहली बार योगी - मोदी की सरकार ने गरीबों की पीड़ा समझा और दिन रात उनके उत्थान के बारे में सोचती है।

विधायक शुक्रवार को क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं बारे में विस्तार से बताया साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं।

सिसवा में आयोजित चौपाल में कहा कि विधायक ने कहा कि जहां गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, वहीं सबके घर में गैस भी पहुंचा दिया गया है। किसानों को सम्मान निधि , चिकित्सा के लिए गोल्डन कार्ड का इंतजाम सरकार ने किया है। राप्ती नदी पर चार सेतु बन रहे हैं। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने भी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बरगदी,सिसवा, कम्हरिया बुजुर्ग,विष्णु पुरवा व पेड़ार में भी चौपाल आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी राजकुमार ने भी योजनाओं की क्रम वार जानकारी दी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी ने किया। सुनील पाठक, प्रदीप सिंह, अशोक कुमार प्रधान,शिव प्रसाद चौधरी, महेंद्र कुमार चौबे प्रधान,शिव प्रसाद चौधरी, संजय कन्नौजिया,अजय वर्मा,श्याम पाठक, विष्णु गिरी, शचींद्रनाथ पाठक, दुर्गेश सिंह,रमेश विश्वकर्मा, संतोष अग्रहरि आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी