महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

एक महिला ने अपने चाचा के लड़कों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस कप्तान को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में स्थानीय पुलिस के कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM (IST)
महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

सिद्धार्थनगर : एक महिला ने अपने चाचा के लड़कों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस कप्तान को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में स्थानीय पुलिस के कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा गांव में आबिदा खातून की शादी हुई है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भुईगांवा गांव में उसके मां-बाप अकेले रहते हैं। जिन की सेवा करने के लिए वह उनके साथ रहती है। आबिदा ने बताया कि उसके चाचा इस्लाम 22 जुलाई को लड़ाई पर आमादा हो घर पर चढ़कर ईट पत्थर फेंकने लगे। जबरिया घुसकर उसके साथ मारपीट किए। खींचतान में उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष अंजनी राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। दोनों पक्षों के बीच शौचालय के निर्माण को लेकर विवाद है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पर आए थे। उन्होंने महिला से कहा है कि अगर कोई उनके साथ फिर मारपीट या गाली गलौज करता है, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। विनीत बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने बढ़नी कस्बे के युवा व्यवसायी विनीत कमलापुरी को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभासद राजकुमार अग्रहरि ,संजय जायसवाल, राजू शाही, साधना चौधरी, पवन जायसवाल,संदीप कसौधन, मनोज पांडेय, रामकुमार गुप्ता, सरदार बिल्लू सिंह, विनीत कमलापुरी आदि ने बधाई दी है। द्वितीय विश्वयुद्ध के सैनिकों के स्वजन की खोज में विभाग

सिद्धार्थनगर : जनपद के ऐसे सैनिक जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में प्रतिभाग किया था, उनकी पत्नियों खोज शुरू की गई है। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग इनके संबंध में जानकारी एकत्र करने में लगा है। भूतपूर्व सैनिकों के स्वजन के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है। यह सूचनाएं शासन को भेजी जानी है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल नंदलाल सिंह यादव ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश आर्मी के साथ प्रतिभाग किया था। इस विश्व युद्ध में गोरखा रेजिमेंट व राजपूताना रेजिमेंट उतरी थी। इन रेजिमेंट के सिपाहियों ने अपनी शौर्य व वीरता का परिचय दिया था। अब इनकी पत्नी व स्वजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाएगी। जिससे समय-समय पर विभाग इनका कुशलक्षेम लिया जा सके।

chat bot
आपका साथी