बुद्ध के ज्ञान से समूचा विश्व आलोकित

बुद्धिष्ट सोसाइटी आफ इंडिया की तहसील इकाई के सौजन्य से शनिवार की रात्रि बयारा में अशोक धम्म सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बस्ती बलरामपुर श्रावस्ती के बौद्ध धर्मावलंबियों ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:33 PM (IST)
बुद्ध के ज्ञान से समूचा विश्व आलोकित
बुद्ध के ज्ञान से समूचा विश्व आलोकित

सिद्धार्थनगर: बुद्धिष्ट सोसाइटी आफ इंडिया की तहसील इकाई के सौजन्य से शनिवार की रात्रि बयारा में अशोक धम्म सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती के बौद्ध धर्मावलंबियों ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि शारदा प्रसाद चौधरी ने भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि बुद्ध के ज्ञान से आज समूचा विश्व आलोकित हो रहा है। बुद्ध ने कहा ज्ञान प्राप्त करो। सम्राट अशोक व डॉ आंबेडकर ने इसे आत्मसात किया तो उनका नाम श्रद्धा के साथ लिया जाता है। जब ज्ञानी बनेंगे तभी सामाजिक आडंबर व भेदभाव की खिलाफत कर सकेंगे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ उठा सकेंगे। लोगों को शपथ दिलाई की वह बच्चों को शिक्षित करेंगे। सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार करेंगे। मनीराम बौद्ध ने शीलवान बनने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा व्यक्ति समाज का दर्पण होता है। सम्राट अशोक व डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवनवृत्त पर नाट्यमंचन व जादू के करतब भी दिखाए गए। समापन रविवार को किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गरीबदास गौतम, राम कुमार उर्फ चिनकू यादव, सैय्यदा खातून, मनोज सिद्धार्थ, अनिल कुमार, गौरी लाल फौजी रामबक्श गौतम, शीश कुमार, जयंती अग्रहरि, बौद्धाचार्य बच्चाराम, डा. विकास यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी