ककरहवा के व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल व जिलाधिकारी दीपक मीणा से शनिवार को बर्डपुर ब्लाक के सीमावर्ती ककरहवा कस्बा के व्यापारियों ने मुलाकात की। नेपाल सीमा को आवागमन के लिए खोलने की मांग की। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:23 AM (IST)
ककरहवा के व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
ककरहवा के व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर : सांसद जगदंबिका पाल व जिलाधिकारी दीपक मीणा से शनिवार को बर्डपुर ब्लाक के सीमावर्ती ककरहवा कस्बा के व्यापारियों ने मुलाकात की। नेपाल सीमा को आवागमन के लिए खोलने की मांग की। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ककरहवा के नगर अध्यक्ष अमन जायसवाल ने कहा कोविड के कारण डेढ़ वर्ष नेपाल सीमा बंद है। इससे दोनों देश के नागरिकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का व्यापार बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। अब कोरोना संक्रमण काल से उबर कर स्थिति सामान्य हो रही है तो बार्डर को भी खोले जाने की पहल होनी चाहिए। नेपाल सरकार ने जल्द ही भारत से लगे अपने सभी सीमा जल्द ही खोले जाने के संकेत दिए है। सांसद ने गृह व विदेश मंत्रालय से बात करके सीमा खुलवाने का आश्वासन दिया। अवधेश वर्मा, दिनेश जायसवाल, राजकुमार कौशल, तेजप्रताप जायसवाल, सत्यम वर्मा, सर्वेश वर्मा, दिनेश गुप्ता, विवेक जायसवाल, अजय मोदनवाल, कृष्णा कसौधन, पवन कौशल आदि मौजूद रहे।

ब्लाक प्रमुख ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्धार्थनगर : लोटन ब्लाक परिसर में शनिवार को गरीब कल्याण दिवस का आयोजन हुआ। जन आरोग्य मेला भी लगाया गया। ब्लाक प्रमुख आशीष कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि इस आयोजन से गरीब जनता को योजनाओं का लाभ मिलेगा। बीडीओ रामविलास राय, मोहम्मद यूनुस, प्रदीप सिंह, डीएन सिंह, राजेश्वर प्रसाद, रमा सिंह, अरविद मणि त्रिपाठी, शिवम विश्वास, अजय सिंह, विनोद कुमार चौधरी, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे। व्यवसायिक वाहन चालकों को किया जागरूक सिद्धार्थनगर : एआरटीओ कार्यालय में यातायात सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को व्यवसायिक वाहन चालकों की कार्यशाला आयोजित हुई। इन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वाहन को निर्धारित गति पर चलाने के लिए कहा।

एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ला ने कहा व्यवसायिक वाहन चालक लंबी दूरी तय करते हैं। इन्हें सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए। पूरे समय सड़क पर ध्यान केंद्रित करके चलने से दुर्घटना की संभावना बहुत कम होती है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यह जीवन रक्षक उपकरण हैं। यात्री कर अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, अध्यक्ष टैक्सी चालक संघ गुड्डू शुक्ला, सभासद सनवर अली, राजेंद्र गुप्ता, अरविद कुमार वर्मा, मिन्हाजुल होदा, अजय सिंह, रघुवर यादव, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी