आज होगा श्रीराम जानकी मंदिर का शिलान्यास

भारत नेपाल के धार्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए लुंबिनी व अयोध्या के महापौर ने पहल की है। बुधवार को लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के वार्ड नंबर एक के भगवानपुर में श्री राम जानकी मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:05 PM (IST)
आज होगा श्रीराम जानकी मंदिर का शिलान्यास
आज होगा श्रीराम जानकी मंदिर का शिलान्यास

सिद्धार्थनगर: भारत नेपाल के धार्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए लुंबिनी व अयोध्या के महापौर ने पहल की है। बुधवार को लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के वार्ड नंबर एक के भगवानपुर में श्री राम जानकी मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। इस मंदिर का प्रारूप अयोध्या में श्रीराम मंदिर के तरह ही तैयार किया गया है। मंदिर का ज्यादातर आकार अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर से मिलता जुलता दिखेगा।

कार्यक्रम को लेकर लुंबिनी के मेयर मनमोहन चौधरी अयोध्या पहुंचे और लुंबिनी में बनने जा रहे श्री रामजानकी मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मस्थली अयोध्या की पवित्र मिट्टी और सरयू नदी का जल लिया है। इस पवित्र मिट्टी तथा जल का प्रयोग मंदिर निर्माण में किया जायेगा। मेयर मनमोहन चौधरी ने बताया कि अयोध्या धाम पहुंच कर लुंबिनी के शिलान्यास कार्यक्रम में आने के लिए अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास को सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से नेपाल और भारत के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे। राम जानकी मंदिर से आज निकलेगी भव्य राम बरात सिद्धार्थनगर : नगर के शीतलगंज स्थित श्री ठाकुर राम जानकी मंदिर से बुधवार को दोपहर बाद से भव्य राम बारात निकाली जाएगी। मंदिर के कर्मचारी व श्रद्धालु इसको लेकर युद्ध स्तर पर लगे हुए है। मंदिर पर बीते चार दिसंबर से रामलीला चल रही है। राम विवाह उत्सव को लेकर पूरा मंदिर परिवार तैयारियों में मशगूल है। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर का भ्रमण करते पुन: मंदिर परिसर में पहुंचेगी। बरात में भारी संख्या में श्रद्धालु व घोड़ा एवं हाथी भी मौजूद होंगे। मंदिर के महंत हनुमान दास नागा का कहना था कि राम बरात को भव्य बनाने के लिए इस बार व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी