जिपं सदस्य चुनाव में फंसी धुरंधरों की सीट

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा समर्थित साधना चौधरी को पूर्व ब्लाक प्रमुख जाकिर हुसैन कड़ी टक्कर देते दिखे। चार राउंड की गिनती हो चुकी थी। कभी साधना चौधरी तो कभी जाकिर बढ़त बनाते रहे। यह बढ़त 25 से 50 मत के बीच की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 11:46 PM (IST)
जिपं सदस्य चुनाव में फंसी धुरंधरों की सीट
जिपं सदस्य चुनाव में फंसी धुरंधरों की सीट

सिद्धार्थनगर : जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना में कई चक्र की गिनती हो चुकी है। रात करीब दस बजे तक एक भी जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम नहीं आया। लेकिन कई सीटों रुझान दिखने लगी हैं। कुछ धुरंधर को तो नए चेहरों ने घेर लिया। इनमें तो कुछ ने अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। जिला पंचायत सदस्य पद का पहला परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा समर्थित साधना चौधरी को पूर्व ब्लाक प्रमुख जाकिर हुसैन कड़ी टक्कर

देते दिखे। चार राउंड की गिनती हो चुकी थी। कभी साधना चौधरी तो कभी जाकिर बढ़त बनाते रहे। यह बढ़त 25 से 50 मत के बीच की है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा समर्थित पूजा यादव ने पांचवें राउंड की गिनती के समय करीब निकटतम से करीब एक हजार मतों की बढ़त बना ली थी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जनकनंदनी चौरसिया भी पीछे चल रही थीं। पूर्व ब्लाक प्रमुख बढ़नी व सपा समर्थित प्रदीप पथरकट्ट भी करीब पांच सौ मत से पीछे चल रहे थे। इन्हें पहली बार चुनाव लड़ रही दुर्गा कुमारी कड़ी टक्कर देती रहीं। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लालजी त्रिपाठी की पत्नी महेश्वरी त्रिपाठी काफी पीछे चल रही थीं। यहां गुड्डू साइकिल वाला बढ़त बनाए थे।

बंदी के चलते दुल्हा-बराती पैदल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना व बंदी के चलते रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बंद रहा। जिसके कारण जरूरत मंदों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। वाहनों की आवाजाही बंद होने से दुल्हा और बराती को भी पैदल जाना पड़ा।

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के हरिहरपुर से बरात बलरामपुर जानी थी। नेपाल से भारत में प्रवेश के लिए अधिकृत वाहन पास नहीं थे, इस कारण दुल्हा और बरातियों को अपना वाहन नेपाल में ही छोड़ना पड़ा। बढ़नी में भी किराए का वाहन नहीं मिला। इससे दूल्हा व बराती पैदल ही शादी के लिए चल दिए। दूल्हा सुनील ने बताया कि मतगणना के चलते वाहनों का आवागमन बंद है। अब हम लोग बराती सहित पड़ोसी जनपद बलरामपुर के मालदा गांव तक पैदल जा रहे हैं। रास्ते में कोई वाहन नहीं मिला तो 16 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। बरात में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी