कच्चे मार्ग से बढ़ी नगर पंचायत के लोगों की समस्या

नव सृजित नगर पंचायत बढ़नीचाफा से बढ़नी वार्ड होते हुए सिरसिया पिपरहवा माइनर जाने वाले मार्ग का बुरा हाल है। कची सड़क इस कदर खराब है कि आने जाने वाले स्कूली बचों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM (IST)
कच्चे मार्ग से बढ़ी नगर पंचायत के लोगों की समस्या
कच्चे मार्ग से बढ़ी नगर पंचायत के लोगों की समस्या

सिद्धार्थनगर : नव सृजित नगर पंचायत बढ़नीचाफा से बढ़नी वार्ड होते हुए सिरसिया, पिपरहवा माइनर जाने वाले मार्ग का बुरा हाल है। कच्ची सड़क इस कदर खराब है कि आने जाने वाले स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर आवाज भी उठाई गई, लेकिन मांग अनसुनी है।

इस महत्वपूर्ण सड़क पर बारिश के बाद टैक्टर ट्राली के आने जाने के कारण बीच बीच में बडे़ बड़े गड्ढे बन चुके हैं। यह मार्ग बढ़नी चाफा बाजार तक पहुंचने का शार्टकट रास्ता है। सड़क खस्ताहाल होने से दो चक्का वाहन एक किलोमीटर दूर शाहू कोठी से होकर बाजार तक आ जाते हैं। स्कूली बच्चों को पैदल का मात्र एक यही रास्ता है। सिरसिया, भुर्राडीह, पिपरहवा व मुर्गीहवां स्कूल के बच्चों का आना जाना इसी मार्ग से होता है। बच्चे इस रास्ते निकलते तो स्कूल जाने के लिए हैं, लेकिन चोटहिल होकर वापस लौटते हैं। दिनेश यादव, मलखराम, दिपक जायसवाल, लल्लू बाबा, नीरज, गोलू आदि का कहना है कि उक्त माइनर पर खडं़जा तक नहीं लगा हुआ है। मिट्टी धंस कर दुर्घटना का कारण बन रही है। लोगों ने उक्त मार्ग के निर्माण की मांग की है। ईओ शिवकुमार ने कहा कि समस्या संज्ञान में है। बजट न होने के कारण विलंब हो रहा है, आते ही पिचरोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। पार्टी की नीतियों से कराया अवगत बांसी : तिलौली चौराहे पर आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) संगठन की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निशात अली ने किया। लोगो से जन संपर्क व जन संवाद किया गया और संगठन से जुड़ने की अपील किया गया। कोल्हुई चौराहे पर हुई नुक्कड़ सभा में पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया। इसमें कांग्रेस सेवा दल यूथ के जिला अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने अपने 15 साथियों समेत एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण किया। जिला महासचिव फकरुद्दीन खान, नईम अ़ख्तर, गुफरान खान, •ाहीर अहमद ,शह•ाद अहमद आदि लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी