कच्ची है औद्योगिक संस्थान की राह, होती दिक्कत

सिद्धार्थनगर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचमोहनी तक जाने वाला रास्ता कच्चा है जिससे यहां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:07 AM (IST)
कच्ची है औद्योगिक संस्थान की राह, होती दिक्कत
कच्ची है औद्योगिक संस्थान की राह, होती दिक्कत

सिद्धार्थनगर : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचमोहनी तक जाने वाला रास्ता कच्चा है, जिससे यहां तक पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और खराब हो जाती है। निर्माण की मांग कई बार लोगों ने उठाई, लेकिन स्थिति यथावत है।

सात करोड़ 36 लाख की लागत से चार वर्ष पूर्व निर्मित हुए भवन में दिसंबर 2017 से शिक्षण कार्य शुरू किया गया था। यहां बाहर से भी छात्र आते हैं। वर्तमान में 250 छात्र यहां पंजीकृत हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न होने से परिसर में सफाई का बुरा हाल है। परिसर में चारों तरफ झाड़ियां उगी हैं, जिससे लोगों में जहरीले कीड़ों के काटने का डर बना रहता है। पानी का मोटर भी साल भर से खराब है, जिससे पानी की आपूर्ति भी बाधित है। परिसर में लगा देसी नल का पानी भी शुद्ध नहीं है।

..

संस्थान तक आने वाला मार्ग कच्चा होने से बरसात में दिक्कत होती है। इसके लिए कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है। बाकी अन्य समस्याएं धीरे धीरे दूर की जा रही हैं।

मस्त राम, प्राचार्य

--

जर्जर सड़क पर मुश्किल हो रहा सुरक्षित सफर

सिद्धार्थनगर : ग्रामीण इलाकों को ब्लाक व तहसील से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों की हालत बदतर है। मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी सड़कों पर सफर करना जान को जोखिम में डालना है। बावजूद जिम्मेदार मौन बने हुए है।

घोसियारी- डिड़ई मार्ग जगह- जगह टूट कर बडे़-बडे़ गड्ढों में तब्दील हो है। राहगीर आये दिन चोटिल हो रहे है। जबकि यह सड़क क्षेत्र के 45 गांव के लोगों का मुख्य मार्ग है। बांसी अथवा बस्ती जाने में यह मार्ग काफी सुगम है। लेकिन इसके टूट जाने से काफी मुश्किल हो रही है। मसैचा निवासी परमात्मा चौधरी का कहना था कि कुछ दिन पूर्व चर्चा था कि उक्त मार्ग चौड़ीकरण में आ चुका है पर एक वर्ष बीतने के बाद भी कार्य नहीं शुरु हो सका। प्रदीप कुमार मिश्र का कहना है कि ग्रामीण इलाके की सभी सड़कें अपने अस्तित्व का जंग लड़ रही हैं। डा. अहमद हसन, विपुल कुमार चौधरी, राम मिलन चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, शिव कुमार चौधरी, अनिल कुमार, सुभाष चौधरी, सदावृक्ष यादव, घनश्याम लोधी, अखिलेश कुमार आदि का कहना है कि विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेकर अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराएं।

---

मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण हेतु आवश्यक प्रपत्र तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरु करा दिया जाएगा।

मेंहदी हसन

एई, लोनिवि, बांसी

chat bot
आपका साथी