महिला जागरूकता के लिए जन भागीदारी की जरूरत

नव ज्योति महिला संघर्ष मंडल का गठन सेंट थामस स्कूल हल्लौर में मिशन शक्ति के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम ने बालिकाओं को जागरूकता का पाठ पढ़ाया और कहा कि बिना किसी संकोच अथवा भय के अपने साथ होने वाले किसी भी दु‌र्व्यवहार की सूचना पुलिस व प्रशासन को तत्काल दें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 11:23 PM (IST)
महिला जागरूकता के लिए जन भागीदारी की जरूरत
महिला जागरूकता के लिए जन भागीदारी की जरूरत

सिद्धार्थनगर : हमारे समाज में महिलाओं को तमाम अधिकार दिए गए, लेकिन उन्हें जागरूक करने की जरूरत नहीं समझी गई। मौजूदा सरकार मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही है। इसमें जन भागीदारी की जरूरत है। उक्त बातें एसडीएम त्रिभुवन ने कही। वह सेंट थामस स्कूल में रविवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नव ज्योति महिला संघर्ष मंडल का गठन सेंट थामस स्कूल हल्लौर में मिशन शक्ति के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम ने बालिकाओं को जागरूकता का पाठ पढ़ाया और कहा कि बिना किसी संकोच अथवा भय के अपने साथ होने वाले किसी भी दु‌र्व्यवहार की सूचना पुलिस व प्रशासन को तत्काल दें। इससे महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर विराम लगाना आसान हो जाएगा। महिला चौकी प्रभारी श्रीमती शाइस्ता खान ने सरकार की ओर से महिला शिकायतों के निदान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और विभिन्न टोल फ्री नंबरों के बारे में बालिकाओं को जानकारी प्रदान की। फादर मैथ्यू, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, फादर सेबास्टियन, कोतवाल केडी सिंह, सिस्टर राजेश्वरी ने भी संबोधित किया। सीमा, माया, सोनू, किरन, चंद्रावती, दुर्गावती, बिदू, संगीता, पुनीता आदि मौजूद रहे।

सरकार गांव, गरीब व किसान के विकास के लिए तत्पर

थाना क्षेत्र के चौरा बनगवा गांव में डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को चौपाल लगाकर लोगों की समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक ने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और अपनी समस्याएं रखी। रमेश पाण्डेय, संतोष पासवान, रणजीत सिंह, सेतुराम, अशोक गुप्ता, लवकुश, रवि, विनोद, पप्पू गौतम, राम सागर, गंगाराम, राम दास, त्रिलोकी मास्टर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी