निकली प्रतिमा शोभायात्रा, भोर तक हुआ विसर्जन

नगर में शाम करीब आठ बजे से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकली। यह पहले गोरखपुर रोड स्थित पुराना आरटीओ आफिस बेलहिया तक गई। वहां से वापस पहाड़ी नाला जमुआर में विसर्जन के लिए रवाना हुई। सबसे आगे अनूपनगर मोहल्ला में स्थापित प्रतिमा थी। इसे सदर थाना ने पहला नंबर आवंटित किया था। वहीं पुरानी नौगढ़ कस्बा में स्थापित प्रतिमा भी नगरीय क्षेत्र से गुजर कर पहाड़ी नाला जमुआर आई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:36 PM (IST)
निकली प्रतिमा शोभायात्रा, भोर तक हुआ विसर्जन
निकली प्रतिमा शोभायात्रा, भोर तक हुआ विसर्जन

सिद्धार्थनगर : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन सकुशल संपन्न हुआ। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ कार्यक्रम शनिवार भोर करीब पांच बजे तक चला। ग्रामीण क्षेत्र में शाम से ही विसर्जन शुरू हो गया था। सिद्धार्थनगर मुख्यालय में भोर में करीब पांच बजे आखिरी प्रतिमा विसर्जित की गई। इस दौरान प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई। घाट पर भी महिला समेत पुलिस जवानों को लगाया गया था। नगर में कुल 53 प्रतिमाएं स्थापित थी। सदर थाना ने इन्हें नंबर आवंटित किया था। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही प्रतिमा शोभायात्रा के साथ चलते रहे। शोहरतगढ़ कस्बा में शनिवार शाम विसर्जन के लिए प्रतिमाएं उठी।

नगर में शाम करीब आठ बजे से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकली। यह पहले गोरखपुर रोड स्थित पुराना आरटीओ आफिस बेलहिया तक गई। वहां से वापस पहाड़ी नाला जमुआर में विसर्जन के लिए रवाना हुई। सबसे आगे अनूपनगर मोहल्ला में स्थापित प्रतिमा थी। इसे सदर थाना ने पहला नंबर आवंटित किया था। वहीं पुरानी नौगढ़ कस्बा में स्थापित प्रतिमा भी नगरीय क्षेत्र से गुजर कर पहाड़ी नाला जमुआर आई। आसपास की भी प्रतिमाएं जमुआर घाट पर विसर्जित की गई। झांकी देखने के लिए देर रात तक रोड के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्रशासन व पुलिस ने बिदुवार स्थलों को चिन्हित करके सुरक्षा ड्यूटी लगाई। सुरक्षा की कमान एसडीएम सदर विकास कश्यप व सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव के पास रही। एसओ सदर केडी सिंह शोभायात्रा के आगे पुलिस बल के साथ चल रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र में रात दस बजे तक अधिकांश प्रतिमाएं विसर्जित हो गई थी।

आजादनगर मोहल्ला किया सील

प्रशासन व पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए रणनीति तैयार की थी। प्रतिमा शोभायात्रा के दौरान संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। अति संवेदनशील स्थल के रूप में चिन्हित आजादनगर मोहल्ला को पूरी तरह सील कर दिया गया था। शोभायात्रा गुजरने तक किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं प्रदान की गई। यहां पर पुलिस जवानों के साथ क्यूआरटी व पीएसी लगाई गई थी। रावण वध देती है बुराई पर अच्छाई के विजय का संदेश: पाल सांसद जगदंबिका पाल ने शुक्रवार देर रात करीब दस जोगिया गांव में आदि शक्ति महामाया योगमाया जागरण की ओर से चल रहे रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। कहा कि रामलीला के प्रत्येक प्रसंग को आत्मसात करने की जरूरत है। गोस्वामी तुलसीदास रचित राम चरित्र मानस केवल काव्य ग्रंथ ही नहीं है बल्कि यह जीवन के दर्शन को बताती है। रावण वध से बुराई पर अच्छाई के विजय का संदेश मिलता है। आज के परिवेश में कोरोना संक्रमण ने रावण का स्वरूप धारण कर लिया है। जागरूकता से इस संक्रमण का वध किया जा सकेगा। इसके लिए उचित दूरी, मास्क लगाना व हाथों को साबुन से धुलते रहने के संदेश को याद कर लें। यही हमारा हथियार है। रवि जायसवाल, पवन गुप्ता, चंदन साहनी, नवीन साहनी, लवकुश कुमार, विक्की साहनी, सूरज भारती, अमन लोधी, श्यामू जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी