प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जान सकेंगे रामकटोरी का इतिहास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदर्शनी के माध्यम से जिले से जुड़े इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। प्रदर्शनी में पहली फोटो रामकटोरी मिठाई व इसके जनक बर्डपुर कस्बा निवासी विनोद मोदनवाल की फोटो लगाई गई है। इस मिठाई का इतिहास वर्ष 1992 में हुए रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:20 PM (IST)
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जान सकेंगे रामकटोरी का इतिहास
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जान सकेंगे रामकटोरी का इतिहास

सिद्धार्थनगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को मेडिकल कालेज का लोकार्पण करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लेकिन इससे पहले वह प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। रामजन्म भूमि व रामकटोरी मिठाई के जुड़े इतिहास को भी जान सकेंगे। प्रदर्शनी में जनपद के प्रमुख धार्मिक व महत्वपूर्ण स्थलों की फोटो लगाई गई है। प्रधानमंत्री के साथ प्रदर्शनी में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदर्शनी के माध्यम से जिले से जुड़े इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। प्रदर्शनी में पहली फोटो रामकटोरी मिठाई व इसके जनक बर्डपुर कस्बा निवासी विनोद मोदनवाल की फोटो लगाई गई है। इस मिठाई का इतिहास वर्ष 1992 में हुए रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़ा है। आंदोलन को धार देने के आरोप में विनोद मोदनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बस्ती जेल में गिरफ्तारी को यादगार बनाने के विचार मन में आया। वहां से लौटने के बाद रामकटोरी मिठाई का निर्माण किया। प्रदर्शनी में बांसी तहसील के तेजगढ़ गांव में स्थापित चंद्रशेखर आजाद पार्क की फोटो लगाई गई है। इसमें बताया गया है स्वतंत्रता आंदोलन में इस गांव के द्वारिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में किसानों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। अंग्रेज हुकूमत ने 56 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। चंद्रशेखर आजाद एक बार बांसी भी आए थे। इसके अलावा प्रदर्शनी में नवनिर्मित नौ मेडिकल कालेजों का माडल व भारत भारी मंदिर, बानगंगा बैराज, काला नमक धान आदि से संबंधित फोटो लगाई गई हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने अतीकुर्रहमान

भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए 18 पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें तहसील क्षेत्र के मूड़ाडीहा निवासी अतीकुर्रहमान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष खालिक रहमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों ने रविवार डुमरियागंज कस्बे में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। अतीकुर्रहमान का राजनीति से पुराना वास्ता है, लेकिन भाजपा ने उनकी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए महत्वपूर्ण पद प्रदान किया है। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश प्रताप सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य कमलेंद्र त्रिपाठी, पंकज पांडेय, पूर्व प्रधान भानपुर मस्जिदिया, शंभू अग्रहरि अनिल कुमार, सुभाष शर्मा निवासी अजगरा, अब्दुल अहद निवासी तिलगड़िया, रहीश, अब्दुल मन्नान, संदीप चौधरी, मेहताब आलम ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी