मिशन श्रमिक कल्याण कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भनवापुर ब्लाक सभागार में रोजगार मेले का आयोजन बुधवार किया गया। जिसमें 779 बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बीडीओ धनंजय सिंह ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए ²ढ़ संकल्पित है। कौशल विकास श्रमिक सुरक्षा जैसी योजनाएं इसी के तहत चलाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 12:57 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 12:57 AM (IST)
मिशन श्रमिक कल्याण कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
मिशन श्रमिक कल्याण कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

सिद्धार्थनगर : भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भनवापुर ब्लाक सभागार में रोजगार मेले का आयोजन बुधवार किया गया। जिसमें 779 बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

बीडीओ धनंजय सिंह ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए ²ढ़ संकल्पित है। कौशल विकास, श्रमिक सुरक्षा जैसी योजनाएं इसी के तहत चलाई गई है। रोजगार मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों का चिह्नीकरण कर उन्हें उचित रोजगार देना है। सरकार की मंशा ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देना है। देश को विकास की राह पर ले जाने में युवाओं की भूमिका अहम है। इसीलिए सरकार उनको विकास की मुख्य धारा में लाना चाह रही है। 29 बेरोजगार व 750 मनरेगा सहित कुल 779 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। एडीओ पंचायत लाले, अरविन्द कुमार, अजय वर्मा, शाहिद सिराज, लक्ष्मण चौधरी, पवन कुमार, सूरज कश्यप, उदयभान, अजीत, दिवाकर, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में डुमरियागंज ब्लाक परिसर में आयोजित मेले में बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत 9 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व 15 लोगों का आयुष्मान कार्ड विधायक राघवेन्द्र सिंह के हाथों दिया गया। बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, डा. वीएन चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कौशल विकास से प्रदान किए रोजगार के अवसर

सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान ब्लाक प्रमुख मनोज मौर्य ने बुधवार को खुनियांव विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में ब्लाक स्तरीय श्रमिक कल्याण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा के चार वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया।

भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कौशल विकास मिशन जैसे कार्यक्रम को लेकर आई, जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हुए। मिशन की ओर से अब तक 11 लाख से अधिक युवा प्रवेशित एवं नौ लाख से अधिक प्रशिक्षित किए गए। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 2500 से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की गई। लाकडाउन में सरकार ने श्रमिकों के खाते में एक हजार व महिलाओं के खाते में पांच सौ रुपया भेजने का काम किया। मुफ्त में राशन की व्यवस्था कराई।

सहायक विकास अधिकारी (आइएसबी) सईद अहमद ने ब्लाक की योजनाओं विशेष ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह की योजनाओं एवं सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की।

सचिव हरेन्द्र नाथ पाण्डेय व विजय कुमार सहित विनय कुमार त्रिपाठी, राम किशोर, अखिलेश मौर्या, चंद्र शेखर, दुर्गेश आया, हरीश चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी