सुरक्षा एजेंसियों को झांसा देकर नेपाल से आ रही ड्रग्स की खेप

नेपाल की खुली सीमा जरायमपेशा के लिए मुफीद है। मादक पदार्थ की तस्करी जोरों पर हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:03 AM (IST)
सुरक्षा एजेंसियों को झांसा  देकर  नेपाल से आ रही ड्रग्स  की खेप
सुरक्षा एजेंसियों को झांसा देकर नेपाल से आ रही ड्रग्स की खेप

सिद्धार्थनगर : नेपाल की खुली सीमा जरायमपेशा के लिए मुफीद है। मादक पदार्थ की तस्करी जोरों पर हो रही है। अपराधी भी बेखौफ हैं। वह सुरक्षा एजेंसियों की आंख में धूल झोंक हाथ में झोला लेकर पैदल ही अफीम, चरस की खेप बार्डर पार करा देते हैं।

मंगलवार को बार्डर पर पकड़े गए आरोपित के पास करीब छह किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में इसने बताया कि शिमला के व्यक्ति को अफीम देनी थी। 19 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो नेपाली युवकों को पकड़ा था। यह पाश इलाकों में मादक पदार्थ की सप्लाई करते थे। इन्होंने बताया कि यह लोग नेपाल से अफीम व चरस लेकर आते हैं। नीरज कुमार व शिवकुमार उर्फ शिवा ने बताया कि वह महराजगंज के सौनोली व बढ़नी बार्डर का प्रयोग करते हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच किलो चरस बरामद किया। यह लोग 2019 से ड्रग्स सप्लाई के धंधा में लिप्त हैं। इन्होंने दिल्ली पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है। एक माह के भीतर बार्डर के पास से करीब 25 किलो मादक पदार्थ पकड़ा गया है।

..

केस एक

29 सितंबर को नेपाल पुलिस ने कृष्णानगर में साढ़े सात किलो अफीम के साथ महिला समेत दो लोग को गिरफ्तार किया था। आरोपित रोल्पा जिला और थाना के गांव पालिका करेली निवासी सीता रोक्का जिला कपिलवस्तु के शिवराज नगरपालिका निवासी सुशील छेत्री ने नेपाल पुलिस को बताया था कि अफीम की डिलेवरी बढ़नी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को देनी थी।

..............

केस दो

सात अक्टूबर को नेपाल पुलिस ने परसा जिला के पोखरिया थाना क्षेत्र में आठ किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपित कालिका माई ग्राम पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी खोवारी प्रसाद ने पुलिस को बताया था कि अफीम को मुंबई भेजने की योजना थी। कैरियर इसे कृष्णानगर बार्डर के रास्ते बढ़नी लेकर जाने वाला था।

..........

नेपाल से मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। एसएसबी व कस्टम के साथ पुलिस संयुक्त रूप से कार्य करेगी। नेपाल पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया है। उनसे मिली सूचनाओं पर भी काम किया जा रहा है। बार्डर पर चेकिग तेज कर दी गई है।

राम अभिलाष त्रिपाठी

पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी