मिठवल ब्लाक में चुनाव से पदाधिकारियों का चयन

रविवार को मिठवल ब्लाक पर सफाई कर्मियों ने विभिन्न पदों पर हुए चुनाव में हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार गौतम व लल्लन भास्कर के देख रेख में ब्लाक कमेटी का चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी शिवकुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:15 PM (IST)
मिठवल ब्लाक में चुनाव से पदाधिकारियों का चयन
मिठवल ब्लाक में चुनाव से पदाधिकारियों का चयन

सिद्धार्थनगर : रविवार को मिठवल ब्लाक पर सफाई कर्मियों ने विभिन्न पदों पर हुए चुनाव में हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार गौतम व लल्लन भास्कर के देख रेख में ब्लाक कमेटी का चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी शिवकुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार रहे। ब्लाक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजीत कुमार 135 मत पाकर विजयी रहे। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी नरेंद्र कुमार को 106 मत ही प्राप्त हुए। इसी प्रकार 136 मत पाकर राजकुमार ब्लाक मंत्री बने। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार मिश्र को 105 से ही संतोष करना पड़ा। ब्लाक कोषाध्यक्ष पद पर 146 मत पाकर राजेश कुमार विजयी रहे। उप विजेता राम नयन प्रजापति को 93 मत ही प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया में सफाई कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारत बंद के आह्वान से दूर रहें व्यापारी: जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर : रविवार उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में संपन्न हुई जिसमें भारत बंद के आह्वान से व्यापारियों को दूर रहने की सलाह दी गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किसान संगठनों के 27 सितंबर के भारत बंद के आह्वान में शामिल न होने और बंद को वामपंथी साजिश करार देते हुए सभी प्रतिष्ठानों को पूरी तरह खोलने का निर्णय लिया है। कहा कि कोविड के चलते वैसे ही व्यापारियों की कमर टूटी हुई है, छोटे-बड़े व्यापारी जैसे-तैसे गुजारा कर रहे हैं। मुश्किल से अपने कर्मचारियों को वेतन दे पा रहे हैं। पिछले एक वर्ष से देश के विभिन्न बार्डरों पर चल रहे किसानों के इस धरने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। इससे ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ गया है, माल की आवाजाही भी बाधित हो रही है। किसानों को धरना समाप्त करके सरकार से वार्ता करनी चाहिए न कि आम जनता को बंद के नाम पर परेशान करना चाहिए। जिला प्रभारी महत्तम प्रसाद गुप्ता, रामदेव गुप्ता, शशि प्रकाश अग्रहरि, सुधीर गुप्ता, अजय अग्रहरि, अप्पू, हर्षवर्धन सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी