एसओ शोहरतगढ़ पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

सिविल जज (जू.डि.) आशुनैना मौर्या की अदालत ने युवती से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस की हीलाहवाली को संज्ञान में लेते हुए एसओ शोहरतगढ़ समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने यह आदेश 24 अगस्त को जारी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM (IST)
एसओ शोहरतगढ़ पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश
एसओ शोहरतगढ़ पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

सिद्धार्थनगर : सिविल जज (जू.डि.) आशुनैना मौर्या की अदालत ने युवती से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस की हीलाहवाली को संज्ञान में लेते हुए एसओ शोहरतगढ़ समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने यह आदेश 24 अगस्त को जारी किया है। पुलिस ने न्यायालय से आदेश तीन सितंबर को रिसीव किया। आरोपितों का नाम धीरेंद्र उर्फ धीरू, नरेंद्र, सुदामा, धीरेंद्र की मां व थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ आरबी सिंह है। एसओ पर घटना पर पर्दा डालने व षडयंत्र करने का आरोप है।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय को बताया कि दुष्कर्म के मामले में पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। आरोपित गांव के रसूखदार हैं। इस घटना की शुरूआत जुलाई में हुई। आरोपित धीरेंद्र हमेशा छेड़छाड़ करता रहता था। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू जाता रहा। यह देख स्वजन भी चुप रहते थे। नौ अगस्त को वह घर में अकेले थी। आरोपित अंदर आ गया और दुष्कर्म किया। शोहरतगढ़ थाना पर घटना की सूचना देने गई तो पुलिस ने वहां से भगा दिया। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा। सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। जिला कारागार को मिले सात महिला समेत 50 बंदीरक्षक सिद्धार्थनगर : जिला कारागार को 50 बंदी रक्षक मिले हैं। इनमें सात महिला व 43 पुरुष शामिल हैं। जेल मुख्यालय की ओर से निकली नई भर्ती में इनकी नियुक्ति हुई है। यह अभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनकी नियुक्ति सिद्धार्थनगर जिला कारागार में कर दी गई है।

जेल अधीक्षक राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला कारागार में बंदीरक्षकों की कमी थी। इस संबंध में शासन स्तर पर लिखापढ़ी की गई। नई भर्ती से 50 को यहां भेजा गया है। इनका प्रशिक्षण चल रहा है। कारागार परिसर प पुलिस लाइन में इनकी रोजाना परेड होती है। क्लास में इन्हें जेल मैनुअल पढ़ाया जाता है। व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है। कोरोना से बचाव के टीका का दोनों डोज लगवाने के बाद इन्हें गोरखा ट्रेनिग सेंटर लखनऊ भेजा जाएगा। जहां छह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के जिला कारागार में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।

chat bot
आपका साथी