आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की महिलाएं: चौधरी अमर सिंह

शनिवार को ब्लाक कार्यालय परिसर में गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ करते हुए विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। समूह की महिलाएं आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:21 AM (IST)
आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की महिलाएं: चौधरी अमर सिंह
आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की महिलाएं: चौधरी अमर सिंह

सिद्धार्थनगर: शनिवार को ब्लाक कार्यालय परिसर में गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ करते हुए विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। समूह की महिलाएं आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। उप जिलाधिकारी शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश गौरव गाथा की खुशी मना रहा है। लोगों को चाहिए कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची में जिनका नाम छूटा हुआ हो, वह अपने नाम को अवश्य दर्ज कराएं ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग मतदान के दिन कर सकें। तहसीलदार धर्मवीर भारती, एनआरएलएम जिला समन्वयक योगेंद्र लाल भारती, शिवचंद भारती, देवेंद्र कुमार, प्रगतिशील किसान सुनील सिंह, कला कांत उपाध्याय, राजकुमार विश्वकर्मा,एमआई रमेश चंद्र आदि ने भी अपने विचार रखे। विधायक ने विभिन्न विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन मुस्तन शेरुल्लाह ने की। इस दौरान एडीओ पंचायत मोहनलाल, ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम चौधरी , सुभाष यादव, मनोज पटेल ,मुस्ताक अहमद , रवि सिंह,पप्पू यादव, प्राची त्रिपाठी, दिशा मिश्रा, प्रीति मिश्रा, रवि सिंह, सुरेन्द्र पाल,विजय सिंह चौधरी, शिव शंकर चौधरी, सुखदेव आदि लोग मौजूद रहे। गरीब कल्याण दिवस पर बने 51 गोल्डन कार्ड, 150 मरीजों की हुई जांच सिद्धार्थनगर : गरीब कल्याण मेला के अवसर पर ब्लाक परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में 51 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए गए व करीब 150 मरीजों की जांच व निश्शुल्क दवाएं दी गई।कहा कि सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। आए दिन जगह - जगह निश्शुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां स्वास्थ्य की जांच सहित दवाओं का वितरण भी होता है। डा. शैलेंद्र मणि ओझा ने मानसूनी रोगों पर प्रकाश डालते हुए उससे बचाव की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। आयोजित कैंप में 51 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए गए साथ ही 150 मरीजों की हीमोग्लोबिन, मलेरिया और आंखों की जांच करके उससे संबंधित पैरासिटामाल, विटामिन, आयरन और एंटीबायोटिक की दवाएं दी गई। बीडीओ धनन्जय सिंह, डा. बीके सिंह, नंदकुमार, चंद्रशेखर, प्रियंका, श्वेता, लालजी शुक्ल, सोनमती, आरती भीम चौधरी, कुंवर मिश्रा, अमित, ब्रजनंदन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी