वर्चुअल सम्मेलन में बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

भाजपा महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्य से संक्रमण पर लगाम लगाया जा सका है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 23 करोड़ जनता को सुरक्षित करने के लिए उनके राशन के साथ अन्य व्यवस्था की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 10:11 PM (IST)
वर्चुअल सम्मेलन में बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
वर्चुअल सम्मेलन में बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

सिद्धार्थनगर : भाजपा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र इकाई का वर्चुअल सम्मेलन सोमवार को हुआ। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई गई।

भाजपा महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्य से संक्रमण पर लगाम लगाया जा सका है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 23 करोड़ जनता को सुरक्षित करने के लिए उनके राशन के साथ अन्य व्यवस्था की। केंद्र ने 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज जारी कर देश को विकास की गति दी है। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, नितेश पांडेय, संपूर्णानंद पांडेय, श्रीनारायण सिंह, जगदीश जायसवाल, महेंद्र लोधी, लक्ष्मीकांत जायसवाल, अजय उपाध्याय, राजकुमारी पांडेय, ओमप्रकाश यादव, अरविद उपाध्याय, अर्चितमान मिश्रा, कुलदीप यादव, महेशचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी