अनियंत्रित होकर पलटी टेंपो, महिला घायल

रविवार की सुबह करीब 11 बजे इटवा-बढ़नी मार्ग पर अनियंत्रित टेंपो पलट गई। एक महिला घायल हुईं। कुछ और सवारियों को चोटें आईं। इनमें कुछ को हल्की चोटें आई। सवारी भरकर टेंपो ग्राम पिपरा मुर्गिहवा के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित हो गया। संतुलन बिगड़ा तो फिर चालक उसे संभाल नहीं सका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:38 PM (IST)
अनियंत्रित होकर पलटी टेंपो, महिला घायल
अनियंत्रित होकर पलटी टेंपो, महिला घायल

सिद्धार्थनगर: रविवार की सुबह करीब 11 बजे इटवा-बढ़नी मार्ग पर अनियंत्रित टेंपो पलट गई। एक महिला घायल हुईं। कुछ और सवारियों को चोटें आईं। इनमें कुछ को हल्की चोटें आई।

सवारी भरकर टेंपो ग्राम पिपरा मुर्गिहवा के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित हो गया। संतुलन बिगड़ा तो फिर चालक उसे संभाल नहीं सका। वाहन पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। 48 वर्षीय अकलीमा औरहवा निवासी को ज्यादा चोटें आईं। चिकित्सीय उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुंवर ने कहा कि दुर्घटना संज्ञान में है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी