आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली गई झांकी

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ऊंचडीह में विभिन्न आयोजन हुए। भारत माता व लक्ष्मी बाई की सुंदर झांकी के साथ जहां शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:54 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली गई झांकी
आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली गई झांकी

सिद्धार्थनगर : आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ऊंचडीह में विभिन्न आयोजन हुए। भारत माता व लक्ष्मी बाई की सुंदर झांकी के साथ जहां शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने विशाल तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। इस बीच चारों ओर देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।

शोभा में सबसे आगे झांकी तो उसके पीछे कतारबद्ध तरीके से छात्र-छात्राएं और फिर अध्यापक व गणमान्य नागरिक। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा कटेश्वरनाथ जाकर संपन्न हुई। विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति ने कहा कि हमारे देश के रंणबाकुरों ने अपनी जान की बाजी लगाकर इस देश को आजाद कराया। ऐसे वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को पूरा देश नमन करता है। इस देश का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां की भारतीय संस्कृति अपनी एक अलग पहचान रखती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अच्युतानंद मिश्र ने संबोधन के माध्यम से वीर सपूतों को नमन किया। रमेश कुमार त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, प्रिस मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी,कमल द्विवेदी, लालमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आजादी से रहने का अधिकार संविधान से मिला सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत डुमरियागंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को संविधान दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता राम कुमार उर्फ चिकू यादव ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन है। संविधान के माध्यम से ही हमें आजादी से रहने का अधिकारी मिला हुआ है।हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 26 नवंबर को हर भारतीय इसे संविधान दिवस के रूप में मनाता है। चिकू यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान की जानकारी हासिल करें। क्योंकि संविधान ने हमें तमाम हक और अधिकार दिए हैं। रघुनंदन पांडेय, अनिल गौतम, सत्यनारायण यादव, तोताराम वर्मा, बहरैइची प्रसाद प्रेमी ने भी संबोधित किया। अतीकुर्रहमान, अवधेश सिंह, संजू गुप्ता, राजेश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गरीबदास गौतम, मतीउल्लाह, अरुण तिवारी, तौव्वाब अली, बड़कू सिद्दीकी, अखिलेश यादव, दिवाकर यादव, अब्दुल गनी, सोनू पांडेय, वजीर हसन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी