फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूक किए गए छात्र

प्रतियोगिता में 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:49 PM (IST)
फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूक किए गए छात्र
फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूक किए गए छात्र

सिद्धार्थनगर : शनिवार को इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज में प्रश्नोत्तरी, निबंध व पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के तत्वावधान में इन सीटू फसल अवशेष प्रबंधन योजना अन्तर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी विषयों में तीन-तीन मेधावी छात्रों को मेडल व प्रमाण देकर पुरस्कृत किया गया। फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर छात्रों को जागरूक किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक व केंद्र अध्यक्ष डा. एल सी वर्मा ने कहा कि फसल अवशेष को खेतों में नहीं जलाना चाहिए। बल्कि फसल कटने के बाद उसी स्थान पर इसको सड़ा देना चाहिए। इससे मृदा के स्वास्थ्य को ठीक किया जा सकता है। कृषि वैज्ञानिक डा. एस के मिश्र ने कहा कि खेतों में अवशेष जलाने से विभिन्न प्रकार की हानियां होती हैं। इसको सड़ाने से जीवांश की मात्रा बढ़ेगी, वहीं पोषक तत्व को भी बढ़ाया जा सकता है। डा. एस एन सिंह, नीलम सिंह, मौसम प्रेक्षक अर्जुन यादव उपस्थित रहे।

इन छात्रों को मिला मेडल

रविवार को विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में निबंध विषय में शहबाज खान प्रथम, आवेश मणि त्रिपाठी द्वितीय, प्रिया झा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिग में मो. नईम प्रथम, विकास सोनी द्वितीय व शर्मीला प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। जबकि प्रश्नोत्तरी में रोहित मौर्य प्रथम, द्रविण पाण्डेय द्वितीय व मो. शफीक ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी को प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी के हाथों मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया। आदेश के बाद भी नहीं लगी शिक्षक चौपाल

सिद्धार्थनगर: उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद शिक्षक चौपाल का आयोजन नहीं कराया जा सका है। चौपाल का मकसद शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी लेना व उसका निस्तारण करना है। आदेश के एक सप्ताह बाद भी अभी इस प्रकार के आयोजन की शुरूआत नहीं हो सकी है। जिससे शिक्षक संगठन ने नाराजगी प्रकट की है।

विभिन्न स्थानों पर प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की समस्याएं सामने आ रही थीं। जिसके मद्देनजर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिसमें समस्याओं के समाधान की मांग गई। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शिक्षक चौपाल से संबंधित आदेश पारित किया। परंतु अभी तक इसका आयोजन नहीं हो सका है। जिसके कारण समस्याएं जस की तस लंबित हैं।

महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कहा कि संगठन ने ब्लाक स्तर पर वरिष्ठता सूची, विभिन्न विसंगतियों एवं अन्य समस्याओं को ज्ञापन दिया था, जिसके बाद आदेश में ब्लाक स्तर पर चौपाल करने को कहा गया। परंतु अभी तक किसी भी ब्लाक में शिक्षक चौपाल लगने की कोई सूचना नहीं है। बीएसए राजेन्द्र सिंह ने कहा कि थोड़ा समय दीजिए, सारी व्यवस्था ढर्रे पर आ जाएगी। आदेश जारी किया गया है तो चौपाल आयोजित की जाएंगी, समस्याओं का समाधान भी होगा।

chat bot
आपका साथी