बुलंदशहर की घटना पर छात्र संगठन नाराज

बुलंदशहर में छात्रा की छेड़खानी के चक्कर में हुई मौत की घटना के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आक्रोश जाहिर करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:10 AM (IST)
बुलंदशहर की घटना पर
छात्र संगठन नाराज
बुलंदशहर की घटना पर छात्र संगठन नाराज

सिद्धार्थनगर : बुलंदशहर में छात्रा की छेड़खानी के चक्कर में हुई मौत की घटना के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आक्रोश जाहिर करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में संगठन महासचिव उसामा एहसान ने कहा है कि बुलंदशहर में छात्रा की जान शोहदों के चक्कर में गई है। भाजपा सरकार में प्रशासन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दोषियों की पहचान करते हुए शीघ्र कठोर से कठोर सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन भेजने वालों में सहम याकूब, एपी सिंह, फैजल, राजकुमार आदि का नाम शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी