पीएम के आगमन से विकास कार्यो को मिलेगी गति

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से जिले में होने वाले विकास कार्यो को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को जनपद में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जनता काफी उत्साहित है। कार्यकर्ता ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग जनसभा में सहभागिता कर सकें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:23 PM (IST)
पीएम के आगमन से विकास कार्यो को मिलेगी गति
पीएम के आगमन से विकास कार्यो को मिलेगी गति

सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से जिले में होने वाले विकास कार्यो को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को जनपद में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जनता काफी उत्साहित है। कार्यकर्ता ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग जनसभा में सहभागिता कर सकें।

डा. सतीश द्विवेदी बुधवार की शाम ब्लाक कार्यालय स्थित सभागार में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा के जिला पदाधिकारियों तथा मोर्चे के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की और सेक्टर स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। लक्ष्य बनाया गया है कि इटवा विधानसभा क्षेत्र से 25 हजार लोग प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 403 बूथ हैं, हर दो बूथ पर एक बस की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा छोटी गाड़ियां हर गांव से जाएंगी। मेडिकल कालेज की सौगात तो मिल ही चुकी है, पीएम के इस कार्यक्रम से सिद्धार्थनगर ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल में विकास को नया आयाम मिलेगा।

जिला प्रभारी राम जियावन मौर्या ने कहा कि ऐतिहासिक जनसभा बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वाहन पूरी निष्ठा से करें। निर्धारित स्थानों पर समय से बसों की व्यवस्था कर दी जाए। जिससे जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल चौधरी, जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा व अजय गुप्ता, राजेन्द्र दूबे, दीपनारायन त्रिपाठी, श्रवण गिरी, रामसूरत चौरसिया, अशोक पाठक, गौरव मिश्रा, रमाकांत मौर्या, घनश्याम गुप्ता, अयसराम गुप्ता, गौरव मिश्रा, गोविन्द मणि त्रिपाठी, शत्रुघन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी