पुलिस मास्क को लेकर जनमानस को कर रही जागरूक

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मास्क लगाने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए जोर दिया जाने लगा है। इस बीच त्रिलोकपुर पुलिस अनूठी पहल कर रही है। बिना मास्क वाले मोटर साइकिल सवारों को रोक कर उन्हें मास्क उपलब्ध करा रही है अपने सामने ही मास्क पहनाती है और फिर गाड़ी को आगे जाने दिया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:33 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:33 AM (IST)
पुलिस मास्क को लेकर जनमानस को कर रही जागरूक
पुलिस मास्क को लेकर जनमानस को कर रही जागरूक

सिद्धार्थनगर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मास्क लगाने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए जोर दिया जाने लगा है। इस बीच त्रिलोकपुर पुलिस अनूठी पहल कर रही है। बिना मास्क वाले मोटर साइकिल सवारों को रोक कर उन्हें मास्क उपलब्ध करा रही है, अपने सामने ही मास्क पहनाती है और फिर गाड़ी को आगे जाने दिया जाता है।

प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में त्रिलोकपुर में वाहन चेकिग के दौरान विभिन्न गाड़ियों को रोक कर मास्क का वितरण किया गया। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सावधानी बरतने का भी संदेश दिया गया। चेकिग के बीच एक दंपती मोटर साइकिल से जाते दिखाई दिए। बाइक रोकी गई। फिर उन्हें मास्क भेंट किया गया। पति और पत्नी ने एक-दूसरे को मास्क पहनाया, आगे भी मास्क पहनने की शपथ ली और फिर गाड़ी आगे बढ़ाई।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मास्क न लगाने पर जुर्माने की कार्रवाई है। परंतु प्रयास ऐसा किया जा रहा है कि लोग इसके प्रति जागरूक हों। जिससे वह खुद भी मास्क लगाएं और स्वजन को भी इसे लगाने पर जोर दें। इसी उद्देश्य से यात्रियों में मास्क का वितरण भी किया जा रहा है। पहले चरण में व्यवहारिक रूप से लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चेकिग अभियान की दूसरी कड़ी में कड़ाई की जाएगी और जो भी बिना मास्क दिखाई देंगे, उनके विरुद्ध जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक तैनाती की मांग

बिजौरा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौरा में नियमित चिकित्सक व जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग नागरिकों ने की है। राम प्रवेश, अरविद कुमार, राहुल, पवन, फिरोज ने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए अस्पताल केवल दिखावा है। डाक्टर के न रहने से मरीज परेशान रहते हैं, तो छोटी-छोटी जांच के लिए प्राइवेट पैथालाजी का सहारा लेना पड़ता है। मुख्य चिकित्साधिकारी से नियमित चिकित्सक की तैनाती के साथ जांच सुविधा प्रदान की मांग नागरिकों ने की है।

chat bot
आपका साथी