स्टांप के लिए नहीं करना पड़ेगा भागदौड़: उप निबंधक

नौगढ़ तहसील में ई-स्टांप की बिक्री शुरु हो गई है। अब जनता को आसानी से स्टांप मिल जाएगा। उन्हें ज्यादा भाग दौड़ भी नहीं करना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:04 AM (IST)
स्टांप के लिए नहीं करना पड़ेगा भागदौड़: उप निबंधक
स्टांप के लिए नहीं करना पड़ेगा भागदौड़: उप निबंधक

सिद्धार्थनगर : नौगढ़ तहसील में ई-स्टांप की बिक्री शुरु हो गई है। अब जनता को आसानी से स्टांप मिल जाएगा। उन्हें ज्यादा भाग दौड़ भी नहीं

करना पड़ेगा। यह बातें उप निबंधक सुनील कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि अब जमाना बदल रहा है। धीरे-धीरे सब डिजिटल हो रहा है। लोगों को भी अब डिजिटल होना पड़ेगा। बैंक में पैसा जमाकर संबंधित वेंडर से ई-स्टांप आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। जिसकी शुरुआत हो गई है। जल्द ही कई ई-स्टांप वेंडर हो जाएंगे। जितने भी मूल्य का स्टांप चाहिए आसानी से मिल जाएगा। स्टांप पेपर स्टॉक होल्डिग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के एरिया मैनेजर मृत्युंजय शाही ने ई-स्टांप की शुरुआत करते हुए कहा कि पहले स्टांप के लिये लोगों को काफी भागदौड़ लगानी पड़ती थी। कभी कभी ऐसा होता था कि जितने रुपये का स्टांप लोगों को चाहिए नहीं मिल पाता था। आनंद कुमार जायसवाल, शैलेष सिंह, घनश्याम उपाध्याय, जवाहिर लाल चौधरी, उमेश यादव, रितेश यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी